महाकाल मंदिर बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र, श्रद्धालुओं की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड, दान चार गुना बढ़ा

महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और दान का आंकड़ा 60 करोड़ रुपए को पार कर गया है। महाकाल लोक के उद्घाटन के बाद, 12 करोड़ से अधिक श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे।

author-image
Kaushiki
New Update
mahakaal mandir daan
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

उज्जैन का महाकाल मंदिर भारतीय धार्मिक स्थलों में प्रमुख स्थान रखता है। अब यह श्रद्धालुओं से मिलने वाले दान और पर्यटकों की संख्या के मामले में एक रिकॉर्ड बना चुका है।

महाकाल लोक के उद्घाटन के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे मंदिर में मिलने वाले दान का आंकड़ा भी चार गुना बढ़कर 60 करोड़ रुपए से पार चला गया है।

मध्य प्रदेश के 5 धार्मिक स्थल > लोकप्रिय पवित्र स्थान

दान में बढ़ोतरी

मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक के मुताबिक, महाकाल लोक के खुलने के बाद उज्जैन में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। पहले जहां मंदिर में रोजाना 40-50 हजार श्रद्धालु आते थे अब यह संख्या 1.5 से 2 लाख तक पहुंच गई है।

इस बढ़ोतरी के साथ दान में भी अच्छी वृद्धि देखी गई है। 2019-20 में मंदिर को लगभग 15 करोड़ रुपए का दान मिला था, जो अब 2023-24 में 59.91 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।

2024-25 के दौरान अभी तक 51.22 करोड़ रुपए का दान आ चुका है, जो दर्शाता है कि लोग श्रद्धा से अधिक दान देने के लिए उत्साहित हैं।

ये खबर भी पढ़ें... बाबा महाकाल की सवारी में दिखेगा नया रूप, हर सोमवार बदलेगी थीम, दर्शन व्यवस्था में भी बदलाव

Mahakal Lok: PM Modi will inaugurate Mahakal Lok Corridor in Ujjain, know  what is special

धार्मिक पर्यटन में रिकॉर्ड वृद्धि

वहीं, महाकाल लोक के प्रभाव से धार्मिक पर्यटन में भी अनूठी वृद्धि हुई है। 2023 में लगभग 5.28 करोड़ रुपए लोग उज्जैन आए थे, जो 2024 में बढ़कर 7.32 करोड़ रुपए हो गए हैं। 

यह 39% की वृद्धि दर्शाता है कि महाकाल लोक ने उज्जैन को धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बना दिया है। पिछले दो वर्षों में 12.32 करोड़ श्रद्धालु महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे हैं, जो एक रिकॉर्ड है।

Ujjain Mahakaleshwar Temple Income Donation Increasing Lord Mahakal In MP  ann | Mahakal Temple: भगवान महाकाल का दरबार मालामाल, भक्तों ने खुलकर किया  दान- जानें पिछले 10 महीने में कितनी ...

मध्यप्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थल

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के मुताबिक, प्रदेश के 10 प्रमुख पर्यटन स्थलों में 6 धार्मिक स्थल शामिल हैं, जिनमें उज्जैन सबसे आगे है। यह स्थान धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से इतना महत्वपूर्ण है कि यह पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। महाकाल मंदिर के विस्तार और सुंदरता ने इसे और भी आकर्षक बना दिया है।

ये खबर भी पढ़ें...उज्जैन में 13 करोड़ की लागत से बन रहा महाकाल संस्कृति वन, 12 हेक्टेयर में लगेंगे 30 हजार पौधे

Mahakal Temple and Mahakal Lok shine with colorful lights | दीपोत्सव: महाकाल  मंदिर और महाकाल लोक रंग-बिरंगी रोशनी से दमके - Ujjain News | Dainik Bhaskar

नया प्रवेश द्वार और ब्रिज का उद्घाटन

बता दें कि, महाकाल मंदिर में एक नया रूद्र सागर ब्रिज भी बनाया गया है, जिसे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। यह ब्रिज मानसरोवर की ओर से खोला गया है और इससे आने वाले श्रद्धालुओं को एक और आसान मार्ग मिलेगा। यह नई संरचना न केवल मंदिर के सौंदर्य को बढ़ाती है, बल्कि श्रद्धालुओं के अनुभव को भी बेहतर बनाती है।

thesootr links

सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

उज्जैन के बाबा महाकाल | उज्जैन का महाकाल लोक | उज्जैन महाकाल दर्शन | idols of Mahakal Lok | Ujjain Mahakal Lok | MP News | Madhya Pradesh | मध्यप्रदेश न्यूज

MP News Madhya Pradesh मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश न्यूज उज्जैन महाकाल दर्शन महाकाल मंदिर Mahakal Lok उज्जैन महाकाल Ujjain Mahakal Lok idols of Mahakal Lok उज्जैन का महाकाल मंदिर उज्जैन के बाबा महाकाल उज्जैन का महाकाल लोक ujjain