ये कैसा पागलपन, गर्लफ्रेंड के बात न करने पर युवक ने खुद को मारी गोली

Aman Vaishnav | Mar 01, 2026, 08:38 IST
Share
ujjain man commits suicide girlfriend brother in law house
ujjain man commits suicide girlfriend brother in law house

उज्जैन के नीलगंगा इलाके में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई है। एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के बात न करने से परेशान होकर खुद को गोली मार ली। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए।

News In Short

  • मृतक की पहचान बैतूल निवासी निखिल आहके के रूप में हुई है।
  • निखिल अपनी स्कूटी से 350 किलोमीटर का सफर तय कर उज्जैन आया था।
  • प्रेमिका के बात न करने से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया था।
  • युवक ने प्रेमिका के जीजा के घर के आंगन में खुदकुशी कर ली।

News In Detail

प्यार में पागलपन की हदें कभी-कभी खौफनाक अंत की ओर ले जाती हैं। उज्जैन की बंगाली कॉलोनी में शनिवार शाम कुछ ऐसा ही मंजर देखने को मिला है। एक युवक 350 किलोमीटर दूर से सिर्फ अपनी बात मनवाने आया था। जब बात नहीं बनी तो उसने मौत का रास्ता चुन लिया। इस घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है।

क्या है पूरा मामला?

उज्जैन में शनिवार, 28 फरवरी को एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के जीजा के घर पर जाकर खुद को गोली मार ली है। सीने में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान निखिल आहके के रूप में हुई है। निखिल बैतूल जिले के सारणी का रहने वाला था। निखिल का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले युवती अपने जीजा के घर उज्जैन आई थी। किसी वजह से वह निखिल से बात नहीं कर रही थी।

2c2ac6ab-38e
2c2ac6ab-38e

बैतूल से पहुंचा उज्जैन

इस बात को लेकर निखिल परेशान था। इसी वजह से उसने करीब 350 किलोमीटर का सफर स्कूटी से तय करके बैतूल से उज्जैन पहुंचने का फैसला किया था। शनिवार शाम को वह बंगाली कॉलोनी में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था। यहां उसने युवती की बहन से कहा कि तुम्हारी बहन मुझसे बात नहीं कर रही है।

इस दौरान घर में युवती का जीजा उनकी पत्नी, साली और एक बच्चा मौजूद थे। निखिल घर में घुस गया और फिर उसने विनय की पत्नी और बच्चे को एक कमरे में बंद कर दिया थआ। इसके बाद वह घर के आंगन में चला गया था।

9996106b-eda
9996106b-eda

वापस जाओ कहा तो खुद को मारी गोली

विनय की पत्नी ने बताया कि निखिल घर में घुसते ही बोला आपकी बहन मुझसे बात नहीं कर रही है। उससे कहो मुझसे बात करे। इस पर युवती ने अपनी बहन से कहा कि निखिल को वापस जाने के लिए कहे। कुछ देर बाद निखिल कमरे में घुस गया और अपनी पिस्टल से खुद को सीने में गोली मार ली थी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को खबर कर दी थी।

सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि नीलगंगा थाना प्रभारी की टीम तुरंत मौके पर पहुंच चुकी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया था। अब पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि निखिल के पास हथियार कैसे आया? उसने ऐसा कदम क्यों उठाया?
ये खबरें भी पढ़िए...

क्राइम न्यूज: बेटे ने पिता की हत्या कर नीले ड्रम में छिपाई लाश, सिर काटकर 21 किमी दूर फेंका

गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए फॉरेस्ट गार्ड की जमकर पिटाई, युवकों ने गाना बजाकर नचाया

एमपी न्यूज : गर्लफ्रेंड को ब्लॉक करना पड़ा भारी, लड़की ने अपने ही बॉयफ्रेंड के दिल में मारा चाकू, मौत

350 किमी दूर प्रेमी-प्रेमिका की दर्दनाक कहानी, कॉल के बाद दोनों ने की आत्महत्या

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • उज्जैन
  • बैतूल
  • क्राइम न्यूज
  • बॉयफ्रेंड
  • गर्लफ्रेंड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती