उज्जैन नगर निगम कमिश्नर बने अभिलाष, 5 आईएएस अफसरों के तबादले
Sandeep Kumar | Updated:
ias-officers-transferred
मध्य प्रदेश सरकार ने पांच आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं और कुछ को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इन बदलावों के जरिए सरकार ने विभागों में नई ऊर्जा और प्रशासनिक संरचना को प्रभावी बनाने का लक्ष्य रखा है।
केंद्रीय डेपुटेशन से लौटे आईएएस मनीष सिंह को प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी के साथ ही खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है। इसके अलावा 3 आईएएस मनु श्रीवास्तव, विवेक पोरवाल और रश्मि अरुण शमी से अतिरिक्त प्रभार वाले विभाग वापस ले लिए गए हैं। सीएम के डिप्टी सेक्रेटरी संदीप केरकट्टा को बीज विकास निगम की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लंबे समय से विभाग का इंतजार कर रहे मनीष सिंह को आखिरकार पोस्टिंग मिल गई है। सरकार ने उन्हें तकनीकी शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त जिम्मा भी सौंपा गया है।
अभिलाष मिश्रा बने
IAS अभिलाष मिश्रा को उज्जैन नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है। इस पद पर वह नगर निगम के प्रशासनिक कार्यों को सुधारने और विकास कार्यों की दिशा में नए उपायों को लागू करेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में आईएएस अनुराग सक्सेना को नया पद सौंपा गया है। वे अब अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड, भोपाल का काम देखेंगे। इससे पहले वे प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश बीज एवं फार्म विकास निगम और उप सचिव, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग (अतिरिक्त प्रभार) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
आईएएस अर्चना सोलंकी को कार्मिक विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है, जहां उन्हें विभागीय कार्यों और कर्मचारियों के मामलों को संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मध्यप्रदेश शासन ने पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहीं IAS जी व्ही रश्मि को सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी दी है।
मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव आईएएस संदीप केरकेट्टा को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। उन्हें प्रबंध संचालक बीज निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव खेल युवा कल्याण विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
मनीष सिंह को मिली नई पोस्टिंग
अभिलाष मिश्रा बने उज्जैन नगर निगम आयुक्त
अनुराग सक्सेना को अतिरिक्त जिम्मेदारी
आईएएस अर्चना सोलंकी को कार्मिक विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है, जहां उन्हें विभागीय कार्यों और कर्मचारियों के मामलों को संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मध्यप्रदेश शासन ने पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहीं IAS जी व्ही रश्मि को सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी दी है।
संदीप केरकेट्टा को अतिरिक्त जिम्मेदारी
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
चेक बाउंस का मामला रफा-दफा करने के बदले मांगे थे एक लाख रुपए, पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने की कार्रवाई
By Sandeep Kumar
एमपी की धरती पर भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, लगाई खिताबी हैट्रिक
By Sumit Kumar
AI ब्लैकमेलिंग और ठगी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपक टंडन का साला कोमल चौबे गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज
By Umeshwari Baghel
शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण पर NGT सख्त, टूटेगा 50 मीटर लंबा अवैध रास्ता, अधिकारियों को देना होगा हिसाब
By Sandeep Kumar
30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत
By Ashish Bhardwaj
Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित
By Sumit Kumar
राजस्थान उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस ने 257 पद जीते, भाजपा 91 पर सिमटी; RLP ने भी दिखाई ताकत
By Raghvendra Singh Rathore