बदमाशों ने बनाया शराब कंपनी को निशाना, करीब 18 लाख रुपए लूटकर फरार

Sandeep Kumar | Dec 25, 2024, 23:10 IST
Share
ujjain nagda
ujjain nagda Photograph: (ujjain nagda)

उज्जैन के नागदा में पांच बदमाशों ने शराब कंपनी से 18 लाख 30 हजार रुपए की लूट की है। बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था और सभी हथियार लिए हुए थे। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं।

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा में दिनदहाड़े 18 लाख 30 हजार रुपए की लूट की वारदात ने सनसनी फैला दी। पांच हथियारबंद बदमाशों ने एक शराब कंपनी के ऑफिस को निशाना बनाया और कर्मचारियों को बंधक बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

बदमाशों ने दिनदहाड़े दी वारदात को अंजाम

स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर आए पांच बदमाशों ने उज्जैन के नागदा में शराब कंपनी के ऑफिस में घुसकर 18.30 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने देशी कट्टा और चाकू की नोक पर कर्मचारियों को बंधक बनाया और धमकी देकर नकदी लूट ली।

पूर्व कर्मचारी की मिली संलिप्तता

डीआईजी नवनीत भसीन ने बताया कि लूट में एक पूर्व कर्मचारी शामिल था, जिसे हाल ही में नौकरी से निकाला गया था। बदमाश ऑफिस के सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ ले गए, हालांकि क्षेत्रीय सीसीटीवी में उनकी गतिविधियां कैद हो गई हैं।

पांचों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था

नागदा के प्रकाश नगर की गली नंबर-1 में शिवा बाबा शराब कंपनी का ऑफिस है। बुधवार सुबह ऑफिस खुलते ही यहां दो स्पोर्ट्स बाइक पर 5 बदमाश पहुंचे। वे कंपनी के दफ्तर में घुसकर कैश और सोने की चेन लूट ले गए। बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था और सभी हथियार लिए हुए थे। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इसमें बदमाश भागते हुए दिखाई दिए हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • उज्जैन न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • शराब कंपनी
  • Nagda
  • नागदा
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • ujjain
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती