ujjain news
ब्रेकिंग न्यूज : आरक्षक पर हमला करने वाले आरोपी का पुलिस ने किया शार्ट एनकाउंटर
Deeksha Nandini Mehra | Published:
breaking news
पुलिस आरक्षक पर हमला करने वाले 3 बदमाशों में से पुलिस ने एक का शार्ट एन्काउंटर कर दिया है। फिलहाल घायल आरोपी का जिला अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है।
उज्जैन में आरक्षक पर हमला करने वाले आरोपी का पुलिस ने शार्ट एन्काउंटर कर दिया है। फिलहाल घायल आरोपी को माधवनगर थाना क्षेत्र के एसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के टीम जिला अस्पताल पहुंची है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरक्षक पर हमला करने वाले एक आरोपी महेश लोधी को शार्ट एनकाउंटर में गोली मारी है। फिलहाल घायल बदमाश का एसएस अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने घायल आरोपी के स्वास्थ्य की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
![ujjain news]()
दरअसल, गुरुवार 25 जुलाई को उज्जैन में बदमाशों द्वारा पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला किया गया था। माधवनगर थाना पुलिस के जवान गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवक नजर आए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो एक बदमाश ने आरक्षक पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद सभी गलियों में भाग निकले।
घायल आरक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और स्थानीय थाने में सूचित किया। सूचना मिलने पर एसपी प्रदीप शर्मा और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। रातभर आरोपितों की तलाश के बाद एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उसके साथियों की तलाश की जा रही थी।
मामले को गंभीरता से देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक ने हर आरोपी पर 30 हजार के ईनाम की उद्घोषणा की गई थी। पुलिस टीम द्वारा घटना के बाद से ही लगातार आरोपियों की तलाश आस-पास के सीसीटीवी कैमरे व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर की जा रही थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी महेश उर्फ गोलू पिता जगदीश चौहान, 26 वर्ष और राहुल उर्फ बॉस पिता मुन्नालाल 22 वर्ष द्वारा 27/07/24 को उज्जैन में किसी अन्य घटना को अंजाम देने के लिए सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा करते उज्जैन बायपास रोड़ सावराखेडी मंदिर के पास आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर हमला किया।
पुलिस ने भी बचाव में आरोपियों पर फायरिंग की। इसमें आरोपी महेश के पैर में गोली लग गई। वहीं भागते हुए आरोपी राहुल भी घायल हुआ। फिलहाल दोनों का उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरक्षक पर हमला करने वाले एक आरोपी महेश लोधी को शार्ट एनकाउंटर में गोली मारी है। फिलहाल घायल बदमाश का एसएस अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने घायल आरोपी के स्वास्थ्य की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
ये है मामला
सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स
तीस हजार का रखा इनाम
पुलिस ने बताया कि आरोपी महेश उर्फ गोलू पिता जगदीश चौहान, 26 वर्ष और राहुल उर्फ बॉस पिता मुन्नालाल 22 वर्ष द्वारा 27/07/24 को उज्जैन में किसी अन्य घटना को अंजाम देने के लिए सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा करते उज्जैन बायपास रोड़ सावराखेडी मंदिर के पास आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर हमला किया।
पुलिस ने भी बचाव में आरोपियों पर फायरिंग की। इसमें आरोपी महेश के पैर में गोली लग गई। वहीं भागते हुए आरोपी राहुल भी घायल हुआ। फिलहाल दोनों का उपचार चल रहा है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari