अफजाल अंसारी के गांजा पर विवादित बोल, भड़के साधु-संत, उज्जैन के महामंडलेश्वर कह दी यह बड़ी बात

Vikram Jain | Sept 27, 2024, 21:05 IST
Share
UJJAIN Sages and saints angry over SP MP Afzal Ansari ganja statement
UJJAIN Sages and saints angry over SP MP Afzal Ansari ganja statement

यूपी से सपा सांसद अफजाल अंसारी ने साधु-संतों को लेकर विवादित टिप्पणी की है। इस बयान के बाद संत समाज का आक्रोश भड़क गया है। उज्जैन के महामंडलेश्वर अतुलेशानंद जी महाराज ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि अफजाल की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है।

BHOPAL. उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) के साधु-संतों को लेकर विवादित बयान के बाद संत समाज का आक्रोश भड़क गया है। सपा सांसद की विवादित टिप्पणी को लेकर उज्जैन के साधु-संतों ने भी पर जमकर नाराजगी जताई है। महामंडलेश्वर अतुलेशानंद जी महाराज ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि लगता है अफजाल अंसारी को 72 हुरें याद कर रही हैं।

सांसद अफजाल की टिप्पणी आपत्तिजनक

कुंभ में गांजा पीते हैं साधु-संत वाले अफजाल अंसारी के विवादित बयान को लेकर उज्जैन के साधु- संत खासे नाराज दिख रहे हैं। सपा सांसद के इस बयान पर आवाहन अखाड़े के महामंडलेश्वर अतुलेशानंद जी महाराज ने कहा कि लगता है अफजाल अंसारी को 72 हुरें याद कर रही हैं। उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है। महाराज ने आगे कहा कि साधु संतों को लेकर सांसद अफजाल की टिप्पणी आपत्तिजनक है। ऐसा लगता है की उन्हें अतीक और अशरफ की याद आ रही है, और शायद वे 72 हूरें देखना चाहते हैं। इसलिए इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

अफजाल अंसारी की भाषा असभ्य

महामंडलेश्वर अतुलेशानंद जी महाराज ने आगे कहा कि देश में कई नियम और कानून बने हैं। तीन तलाक और हलाला पर कानून बनवाइए। अफजाल अंसारी अपने कौम की बात कीजिए। हिंदू धर्म को लेकर बोलने की आवश्यकता नहीं है। उनकी भाषा असभ्य है। इस दौरान महाराज ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी के नेता ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं ये उसी पार्टी के सांसद हैं।

जानें क्या बोले अफजाल अंसारी

बता दें कि गाजीपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार से गांजा को वैध करने की मांग की है। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने इसे वैध कराने को लेकर तर्क दिया कि जैसे शराब को वैध किया गया वैसे ही गांजा भी वैध होना चाहिए। सरकार से मांग है कि गांजे को कानूनी दर्जा दें। उन्होंने कहा है कि अगर ये अवैध है तो इसे पीने की छूट क्यों दी गई है। संत- साधु महात्मा बहुत से लोग गांजा पीते हैं। भरोसा नहीं है तो गाजीपुर के मठों में चलकर देख लें।

कुंभ मेले में भेज दें एक मालगाड़ी गांजा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सपा सांसद ने कहा कि देश में लाखों लोग गांजा पीते हैं, धार्मिक स्थलों पर लोग प्रसाद बताकर गांजा पीते हैं। लाखों करोड़ों लोग खुलेआम गांजा पीते हैं। ये लोग इसे भगवान का प्रसाद और बूटी कहते हैं। और अगर गांजा बूटी है, तो फिर उसे अवैध क्यों किया है? इस दौरान उन्होनें कहा कि इलाहाबाद में कुंभ मेले की तैयारी शुरू हो गई है, अगर कुंभ में एक मालगाड़ी भरकर गांजे की खेप भेज दी जाए तो सारा खप जाएगा। अब अंसारी के इस विवादित बयान को लेकर देश भर के संतों में रोष देखने को मिल रहा है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • उज्जैन न्यूज
  • गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी
  • Ghazipur MP Afzal Ansari
  • Afzal Ansari Controversial statement
  • अफजाल अंसारी का विवादित बयान
  • अफजाल अंसारी गांजा बयान
  • Afzal Ansari ganja statement
  • साधु-संत नाराज
  • उज्जैन महामंडलेश्वर अतुलेशानंद महाराज
  • गांजा वैध कराने की मांग
  • कुंभ में गांजा पीते हैं साधु-संत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती