Railway News : खुशखबरी! उज्जैन- सीहोर के बीच स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Pratibha ranaa | Aug 19, 2024, 08:02 IST
Ujjain Sehore Special trains
पश्चिम रेलवे ने सीहोर में लगने वाले मेले और रेल यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। यहां देखें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल...
पश्चिम रेलवे ने मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। रेलवे ने उज्जैन और सीहोर के बीच तीन स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की है। ये ट्रेनें 26 अगस्त तक संचालित की जाएंगी। रेलवे ने ये फैसला बढ़ती यात्री संख्या को संभालने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लिया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इन ट्रेनों को विशेष किराए पर चलाया जाएगा, जिससे हजारों यात्रियों को लाभ होगा।
इन तीन स्पेशल ट्रेनों की शुरूआत हो गई है। सीहोर से पहली ट्रेन सुबह 11:30 बजे रवाना होकर 12:20 बजे शुजालपुर, 13:15 बजे मक्सी और 14:30 बजे उज्जैन पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन नंबर 09325 उज्जैन-सीहोर स्पेशल रोजाना शाम 16:00 बजे उज्जैन से रवाना होकर 16:48 बजे मक्सी, 17:45 बजे शुजालपुर और 18:50 बजे सीहोर पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 10 ट्रिप करेगी।
ट्रेन संख्या 09330 सीहोर-उज्जैन स्पेशल प्रतिदिन रात 20:30 बजे सीहोर से रवाना होगी और 21:20 बजे शुजालपुर, 22:20 बजे मक्सी और 23:10 बजे उज्जैन पहुंचेगी। इसके अलावा, सीहोर-उज्जैन सुपरफास्ट स्पेशल प्रतिदिन दोपहर 14:20 बजे सीहोर से रवाना होकर 15:10 बजे शुजालपुर, 16:00 बजे मक्सी और 16:45 बजे उज्जैन पहुंचेगी। दोनों ट्रेनें 10 फेरे लगाएंगी।
पश्चिम रेलवे ने सीहोर में लगने वाले मेले और यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए इन विशेष ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को मेले के दौरान सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराना है। इस कदम से मेले में आने-जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
![pratibha rana]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
ट्रेनों का पूरा शेड्यूल
ट्रेन संख्या 09330 सीहोर-उज्जैन स्पेशल प्रतिदिन रात 20:30 बजे सीहोर से रवाना होगी और 21:20 बजे शुजालपुर, 22:20 बजे मक्सी और 23:10 बजे उज्जैन पहुंचेगी। इसके अलावा, सीहोर-उज्जैन सुपरफास्ट स्पेशल प्रतिदिन दोपहर 14:20 बजे सीहोर से रवाना होकर 15:10 बजे शुजालपुर, 16:00 बजे मक्सी और 16:45 बजे उज्जैन पहुंचेगी। दोनों ट्रेनें 10 फेरे लगाएंगी।
इसलिए लिया फैसला
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी
By Raghvendra Singh Rathore

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द, 23 के रूट बदले, यात्रा से पहले तारीख और रूट जांचें
By Sandeep Kumar
आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी
By Arun Tiwari
मां लिव-इन में, बच्चे पहुंचे कोर्ट; कहा- हमारा क्या कसूर, हमें दोनों का प्यार चाहिए
By Sumit Kumar
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया था नाम
By Harrison Masih
विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर फिर साधा निशाना, डोटासरा बोले- पूर्व मंत्री का पक्ष सुनेंगे
By Jageshwar prasad