सिंहस्थ के लिए 5 हजार 882 करोड़ के काम मंजूर, जानें क्या-क्या होगा
Kaushiki | Oct 17, 2024, 21:40 IST
Simhastha
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सर्वोच्च सिंहस्थ मेला- 2028 में उज्जैन में होने वाला है। सनातन धर्म की सन्यासी परम्पराओं के सभी वैष्णव और शैव संत 12 साल में सिंहस्थ में आते हैं। इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं।
BHOPAL : मध्यप्रदेश की मोहन सरकार 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में जुट गई है। अब 19 कामों के लिए सरकार ने 5 हजार 882 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्री-मंडलीय कमेटी की पहली बैठक में इन कामों पर मुहर लगी। पहले चरण में जल संसाधन, नगरीय प्रशासन एवं विकास, ऊर्जा, लोक निर्माण, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के कामों को स्वीकृति दी गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि सनातन धर्म की सभी सन्यासी परम्पराओं के सभी वैष्णव और शैव संत 12 साल में सिंहस्थ में आते हैं। ये भविष्य में सनातन धर्म की दिशा, आचरण, स्वरूप तय करते हैं। मानवता की स्थापना के लिए सर्वोच्च सिंहस्थ मेला- 2028 में उज्जैन में होने वाला है। सिंहस्थ की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं।
उज्जैन सिंहस्थ में 15 करोड़ लोगों के आने का अनुमान है। सरकार उसी हिसाब से तैयारियां कर रही है। सीएम की कोशिश है कि क्षिप्रा नदी हर हाल में पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त रहे। नदी में शुद्ध जल का अविरल प्रवाह हो। व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए अब मंत्री-मंडलीय कमेटी ने कई कामों को मंजूरी है।
18 करोड़ रुपए से शंकराचार्य चौराहा से दत्त अखाड़ा, भूखीमाता, उजड़खेड़ा हनुमान से उज्जैन बड़नगर मार्ग का निर्माण, 18 करोड़ रुपए का खाक-चौक, वीर सावरकर चौराहा, गढ़कालिका, भर्तहरीगुफा से रंजीत हनुमान तक मार्ग व क्षिप्रा नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा। 950 करोड़ रुपए से इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड 4 लेन रोड बनाई जाएगी। 75 करोड़ रुपए से महाकाल लोक कॉरिडोर में फाइबर की प्रतिमाओं की जगह पत्थर की प्रतिमाओं का निर्माण किया जाएगा।
नगरीय प्रशासन विभाग के एसीएस नीरज मंडलोई ने बताया कि अभी तक सिंहस्थ-2028 के लिए 18 विभागों के 568 कामों के प्रस्ताव मिले हैं, जिनकी अनुमानित लागत 15 हजार 567 करोड़ रुपए है। इनमें विभागीय, सिंहस्थ मद और बीओटी के काम शामिल है। मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने जानकारी दी कि इंदौर में लव-कुश चौराहे से उज्जैन तक नई मेट्रो लाइन बिछाने का सर्वे दिल्ली रेल मेट्रो कॉर्पोरेशन को सौंपा गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि सनातन धर्म की सभी सन्यासी परम्पराओं के सभी वैष्णव और शैव संत 12 साल में सिंहस्थ में आते हैं। ये भविष्य में सनातन धर्म की दिशा, आचरण, स्वरूप तय करते हैं। मानवता की स्थापना के लिए सर्वोच्च सिंहस्थ मेला- 2028 में उज्जैन में होने वाला है। सिंहस्थ की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं।
कई कामों को दी मंजूरी
जानें क्या-क्या काम होंगे
- 778 करोड़ 91 लाख रुपए के 29.21 किलोमीटर घाट निर्माण।
- 1024 करोड़ 95 लाख रुपए से 30.15 किलोमीटर कान्ह नदी का डायवर्सन।
- 614 करोड़ 53 लाख रुपए से सिंहस्थ के लिए क्षिप्रा में निरंतर जल प्रवाह योजना, इसमें सिलारखेड़ी-सेवरखेड़ी बांध का काम होगा।
- 74 करोड़ 67 लाख रुपए से क्षिप्रा नदी पर प्रस्तावित 14 बैराजों का निर्माण।
- 43 करोड़ 51 लाख रुपए से कान्ह नदी पर प्रस्तावित 11 बैराजों का निर्माण।
- 198 करोड़ रुपए से उज्जैन शहर की सीवरेज परियोजना।
75 करोड़ से फाइबर की मूर्तियां पत्थर की बनेंगी
दिल्ली मेट्रो को दिया उज्जैन तक मेट्रो के सर्वे का काम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जोधपुर में कांग्रेस को जवाब देने उतरेगी भाजपा, तीन नवंबर को CM भजनलाल की पदयात्रा और सभा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
IAS टीना डाबी को हाईकोर्ट से राहत, अवमानना मामले में कोर्ट ने अपील की खारिज
By Ashish Bhardwaj
एमपी राज्यसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने निर्दलीय राजकुमार लोहानी को दिया समर्थन, मंत्री हरदीप सिंह पुरी को देंगे टक्कर
By Amresh Kushwaha
जूस की दुकान से दुबई के बुर्ज खलीफा तक, सौरभ चंद्राकर की चौंकाने वाली कहानी, भिलाई का लड़का बना दुबई का सट्टा किंग
By Arun Tiwari
स्विट्जरलैंड में राजस्थान के तीरंदाजों का जलवा, प्रिया गुर्जर और सचिन चेची ने जीते सिल्वर मेडल
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में खेती की जमीन पर निर्माण के नए नियम 2 नवंबर से होंगे लागू, ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगा अप्रूवल
By Jageshwar Prasad
राजस्थान में सोलर बिजली की कटौती, अब महंगी खरीद की नौबत, आखिर कहां चूक गया ऊर्जा विभाग?
By Raghvendra Singh Rathore