उज्जैन दीवार हादसे के बाद एक्शन में प्रशासन, मंदिर के पास लगी दुकानों पर चलाया बुलडोजर
Vikram Jain | Sept 28, 2024, 19:19 IST
Ujjain wall accident municipal administration Encroachment action
उज्जैन में स्कूल की दीवार गिरने दो लोगों की मौत के बाद नगर निगम प्रशासन ने महाराजवाड़ा क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। प्रशासन ने बुलडोजर से अवैध रुप से संचालित सैकड़ों दुकानों को हटाया।
BHOPAL. बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में महाराजवाड़ा स्कूल की दीवार ढहने से दो लोगों की मौत के बाद नगर निगम ने गंभीरता जताई है। इस हादसे से सबक लेते हुए नगर निगम प्रशासन ने महाराजवाड़ा स्कूल क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। शनिवार को निगम प्रशासन ने बुलडोजर से बड़ा गणेश मंदिर के पास से अतिक्रमण हटाया है। अवैध रुप से चल रहीं सैकड़ों दुकानों को हटाया गया। इस दौरान दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध जताया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस को हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा।
नगर निगम प्रभारी ने बताया कि नगर निगम ने शुक्रवार को हुई दीवार गिरने की घटना से सबक लिया है। घटना के बाद महाराजवाड़ा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। घटना स्थल के आसपास अतिक्रमण कर कई दुकानें चल रही थी। दूकानें हटाने के लिए पहले दुकानदारों को समझाइश दी गई थी, प्रशासन की समझाने पर भी व्यापारी नहीं माने तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा इसके बाद दुकानदारों को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान 100 से ज्यादा दुकानों को हटाया गया है। मंदिर के पास से फूल प्रसादी की भी दुकानें हटाई गई।
जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान हटाई गई दुकानें जर्जर दीवार के पास चल रही थी। हादसे के बाद नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन लेते हुए दुकानें हटाने की कार्रवाई की। इस कार्रवाई से पहले नगर निगम की गैंग ने मुनादी करवाई थी, जिसमें साफ कहा गया था दुकानदार अतिक्रमण में लगाई गई दुकानें हटा लें। इसके बाद भी दुकानदारों ने गंभीरता नहीं दिखाई। इसके बाद शनिवार को निगम की टीम बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची।
बता दें कि शुक्रवार को दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवार और घायल लोगों को मध्य प्रदेश सरकार ने आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर
मुनादी के बाद भी नहीं माने दुकानदार
बता दें कि शुक्रवार को दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवार और घायल लोगों को मध्य प्रदेश सरकार ने आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari