उज्ज्वला योजना पर करोड़ों खर्च, फिर भी सिलेंडर रीफिल नहीं करवा पा रहे लोग, एमपी भी लिस्ट में शामिल

Aman Vaishnav | Mar 15, 2026, 12:22 IST
Share
ujjwala yojana lpg refill rti report
ujjwala yojana lpg refill rti report

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच उज्ज्वला योजना को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जांच में सामने आया कि करोड़ों परिवारों ने कनेक्शन मिलने के बाद भी सिलेंडर रीफिल नहीं कराया है। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए।

सरकार ने चूल्हे के धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए, लेकिन जमीनी हकीकत आज भी चौंकाने वाली नजर आती है। आरटीआई की रिपोर्ट ने उज्ज्वला योजना की सफलता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण एलपीजी का संकट बहुत बढ़ गया है। इस बीच केंद्र से आरटीआई में मिली जानकारी ने सबको चौंका दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले पांच सालों में उज्ज्वला योजना पर 17 हजार 522 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च हो चुके हैं।

0cd34449-c3c
0cd34449-c3c

करोड़ों लोगों ने नहीं किया सिलेंडर रीफिल

इसमें एक हैरान करने वाली बात यह सामने आई है कि, इस दौरान 3.46 करोड़ लोगों ने अपने एलपीजी सिलेंडर का रीफिल ही नहीं कराया है। मध्य प्रदेश में इन लाभार्थियों की संख्या लगभग 38 लाख रही है।

आरटीआई से मिले जवाब में सामने आया है कि, उज्ज्वला योजना के तहत देशभर के करोड़ों गरीब परिवारों को एलपीजी गैस कनेक्शन दिए गए थे। इससे वे धुएं वाले चूल्हों से छुटकारा पा सकें। अब जो असली आंकड़े सामने आ रहे हैं, वे ये बताते हैं कि कई लोग सिलेंडर को फिर से नहीं भरवा पा रहे हैं।

आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. विवेक पांडे ने कहा कि, पिछले 5 सालों में रिफिल न कराने वाले उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

गैस रीफिल नहीं कराने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही

मध्यप्रदेश में गैस रीफिल नहीं कराने वालों की संख्या पिछले वित्तीय वर्षों से लगातार बढ़ रही है। 2020-21 में यह संख्या 19 हजार 717 थी। यही संख्या 2021-22 में बढ़कर 7 लाख 54 हजार 110 हो गई थी।

इसके बाद 2022-23 में यह संख्या 9 लाख 93 हजार 274 तक पहुंच गई थी। साथ ही 2023-24 में यह 10 लाख 29 हजार 952 तक पहुंच गई थी। इसके अलावा 2024-25 में यह आंकड़ा 11 लाख 36 हजार 951 रहा है।

540afffb-bad
540afffb-bad

ये भी जानें..

देशभर में बढ़ती रसोई गैस की मांग और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में नया LPG सिलेंडर 45 दिनों में बुक होगा। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि रसोई गैस की डिमांड संतुलित रखने के लिए शहरी इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतर होगा। ग्रामीण और दुर्गम इलाकों में यह अंतर 45 दिन होगा।

इस फैसले का असर मध्य प्रदेश के लाखों ग्रामीण गैस उपभोक्ताओं पर होगा। उज्जवला योजना और सामान्य कनेक्शन के तहत कई परिवार LPG गैस पर निर्भर हैं। अब ग्रामीण परिवारों को एक सिलेंडर मिलने के बाद अगला सिलेंडर बुक करने के लिए 45 दिन का इंतजार करना होगा।

गैस बुकिंग नियम में लगातार बदलाव

गैस बुकिंग के नियमों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। पहले सिलेंडर के बीच कोई समय सीमा नहीं थी। 6 मार्च को पहली बार 21 दिन का गैप तय किया गया था। इसके बाद गैप को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया था। अब ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 45 दिन का लॉक-इन समय तय किया गया है। शहरी उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल यह अवधि 25 दिन है।

हाल के दिनों में LPG सिलेंडरों की ज्यादा बुकिंग और जमाखोरी बढ़ी है। एमपी में कई गोदामों पर छापे मारे गए हैं। देशभर के कई राज्यों से जमाखोरी की खबरें भी सामने आई हैं। लोग जरूरत से ज्यादा सिलेंडर बुक करने लगे थे। इससे वास्तविक जरूरत वाले उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे थे। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और वैश्विक सप्लाई की समस्या को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है।

ये खबरें भी पढ़िए...

गैस बुकिंग नियमों में बार-बार बदलाव: पहले 21, फिर 25 दिन, अब क्या है नया...

गुरुजी की ड्यूटी में एक और तड़का, अब ब्लैक बोर्ड के बाद संभालेंगे गैस सिलेंडर का लेखा-जोखा!

रसोई गैस बुकिंग का ओटीपी रोक रहा सिलेंडर की डिलीवरी, कलेक्टर ने सीएस को बताई समस्या

सावधान! कहीं आपके पास तो नहीं आया गैस एजेंसी का फर्जी कॉल, बुकिंग करने से पहले पढ़ें ये खबर

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी
  • एलपीजी सिलेंडर
  • उज्ज्वला योजना
  • गैस कनेक्शन
  • गैस सिलेंडर
  • मिडिल ईस्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि