उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला, कहा-ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 23, 2025, 15:53 IST
Share
Umang Singhar attacks BJP government
Umang Singhar attacks BJP government

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कह कि इन्वेस्ट इन एमपी और बेंगलुरु रोड शो सिर्फ़ दिखावे हैं, जिनका धरातल पर कोई असर नहीं दिखा है।

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रेस वार्ता कर प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इन्वेस्ट इन एमपी और बेंगलुरु रोड शो जैसे कार्यक्रम केवल दिखावे की राजनीति हैं, जिनका धरातल पर कोई असर नहीं दिखाई देता।

निवेश व रोजगार के वादों पर उठाए सवाल

एमपी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि सरकार ने 7,935 करोड़ रुपये के निवेश और 18,975 नौकरियों का वादा किया, लेकिन जमीनी सच्चाई इससे कोसों दूर है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा ही है जैसे शादी के कार्ड बांट दिए जाएं लेकिन दूल्हा-दुल्हन का अता-पता ही न हो। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट?

वैश्विक निवेश की घोषणाओं पर संदेह

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 (Global Investors Summit 2025) पर हमला बोलते हुए सिंघार ने कहा कि यह आयोजन अब केवल एक भव्य इवेंट बनकर रह गया है। सरकार यह स्पष्ट नहीं कर पा रही है कि कितने निवेश प्रस्ताव वास्तव में लागू हुए हैं।

विदेशी निवेश में पिछड़ा मध्यप्रदेश

सिंघार ने आंकड़ों के साथ बताया कि साल 2019 से 2024 के बीच मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) को केवल 4,563 करोड़ रुपये का विदेशी निवेश (Foreign Investment) मिला है। वहीं, महाराष्ट्र को 6.71 लाख करोड़ और कर्नाटक को 4.27 लाख करोड़ का निवेश मिला।

दावोस 2025 में एमपी की गैरहाजिरी पर भी सवाल

दावोस 2025 (Davos 2025) में मध्यप्रदेश को आमंत्रित न किए जाने पर भी उन्होंने प्रदेश सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को यहां से 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले, लेकिन एमपी मंच तक भी नहीं पहुंचा। ये भी पढ़ें: संपदा: माइनिंग में निवेश के लिए उद्योगपतियों को किया जा रहा प्रोत्साहित

स्टार्टअप और MSME को सरकार से नहीं मिल रहा सहयोग

सिंघार ने 'आउटलुक बिजनेस' की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश स्टार्टअप परफॉर्मेंस में देश में 15वें स्थान पर है। उन्होंने बताया कि राज्य में 18.10 लाख MSME (Micro, Small and Medium Enterprises) हैं लेकिन सरकार ने इन पर सिर्फ 1,785 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।

सरकार का पलटवार, कहा- कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति

राज्य के मंत्री विश्वास सारंग ने सिंघार के आरोपों को पूरी तरह नकारते हुए कहा कि कांग्रेस (CONGRESS) को हर बात में नकारात्मकता ही नजर आती है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में हुए इन्वेस्टमेंट समिट (Investment Summit) सफल रहे हैं और प्रदेश को लाभ मिल रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • CONGRESS
  • एमपी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • मध्य प्रदेश
  • भाजपा
  • विश्वास सारंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि