केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने खादी वस्त्र भंडार पहुंचकर चलाया चरखा, खादी के परिधान खरीदे, लोगों से भी किया आह्वान
Chandresh Sharma | Oct 03, 2023, 24:00 IST
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने खादी वस्त्र भंडार पहुंचकर चलाया चरखा, खादी के परिधान खरीदे, लोगों से भी किया आह्वान
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भोपाल में खादी ग्रामोद्योग भंडार पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। प्रहलाद पटेल ने मौके पर मौजूद चरखे को चलाकर सूत भी काता।
BHOPAL. 2 अक्टूबर गांधी जयंती को विभिन्न राजनेताओं ने अपने-अपने तरीके से गांधी जयंती मनाई। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भोपाल में खादी ग्रामोद्योग भंडार पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद प्रहलाद पटेल ने मौके पर मौजूद चरखे को चलाकर सूत भी काता। केंद्रीय मंत्री ने यहां अपने लिए खादी के कुर्ते पजामे की खरीदी भी की। इस दौरान पटेल ने भारत में बने खादी के कपड़े के गुणों की चर्चा भी की और आम लोगों से आह्वान किया कि वे खादी को बढ़ावा दें।
खादी, नशामुक्ति और स्वच्छता के मार्ग पर दिया संदेश
केंद्रीय मंत्री पटेल ने यहां कहा कि उन्होंने पैदल यात्राएं करके अपना राजनैतिक जीवन संवारा। उन्होंने महात्मा गांधी के जमीन से जुड़ने के 3 प्रमुख मार्गों की बात कही। उन्होंने बताया कि पहला खादी पहनना और उसे प्रोत्साहित करना, यह आत्मनिर्भरता का संदेश था जो गांधी जी ने दिया। दूसरा मार्ग नशामुक्ति का, जिसके लिए व्यक्ति को ही संकल्प लेना होगा, यदि आप ऐसा करते हैं तो ये आपकी पीढ़ी की मजबूती की गारंटी है। वहीं तीसरा संकल्प स्वच्छता का, पटेल ने कहा कि यदि हमारा आत्म अनुशासन ठीक है तो हमारा घर भी ठीक रहेगा और समाज में सभी स्थान स्वच्छ रहेंगे।
खादी के उपहार देना शुरु करें
प्रधानमंत्री मोदी के संदेश को आगे बढ़ाते हुए प्रहलाद पटेल ने लोगों से अपील की कि वे त्यौहारों पर खादी ग्रामोद्योग के उत्पाद ही उपहार में देने का प्रयास करें। खादी स्थानीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल देने के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के भी ज्यादा अनुकूल है, इसलिए खादी वैश्विक स्तर पर बहुत बड़ी भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि खादी ही है जिसे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देशभक्ति का दर्जा हासिल हुआ और जिसने स्वदेशी की भावना को सृजित किया।

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA