एमपी में यहां फैली अज्ञात बीमारी, 2 बच्चों की मौत, स्कूलों में छुट्टी

Marut raj | Feb 18, 2024, 17:29 IST
स्मॉल पॉक्स
बीमारी प्रभावित अधिकांश बच्चों में स्मॉल पॉक्स जैसे लक्षण होने की जानकारी सामने आई है। कलेक्टर ने प्रभावित क्षेत्र के निजी और सरकारी स्कूलों में 21 तारीख तक का अवकाश घोषित किया है।

भोपाल. एमपी में एक अज्ञात बीमारी ने दस्तक दी है। इसने अब तक दो बच्चों की जान ले ली है। यही नहीं मेडिकल जांच में 32 बच्चों में इस बीमारी के लक्षण पाए गए हैं। इनमें 7 बच्चे सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। यह बीमारी मैहर जिले के गांवों में फैली है। कलेक्टर रानी बाटड़ ने बीमारी प्रभावित 8 गांवों के निजी और सरकारी स्कूलों में 21 फरवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है।



इस राज्य के 211 स्कूल होंगे 'पीएमश्री', पढ़ाई के साथ सीखेंगे काम-धंधा



बुखार और शरीर पर लाल दाने निकले


Rajasthan में स्कूल प्रशासन पर भड़के मुस्लिम छात्राओं के अभिभावक



मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिले के बुढागर, सेमरा, खेरवासानी, मोहनिया, डूडी, यदुवीरनगर, मतवारा और घुनवारा में ये बीमारी फैल रही है। बुढागर में 12 और 14 फरवरी को 7 और 8 साल के दो बच्चों ने दम तोड़ दिया था। एक बच्चे को बुखार के साथ झटके आ रहे थे। दूसरे को बुखार और पूरे शरीर पर लाल दाने आ गए थे।



मुरैना में बोर्ड परीक्षा में आंसर शीट लेकर भागा छात्र, जानिए क्यों ?



स्कूल से मिली जानकारी


CBSE के नाम से कई फर्जी ट्विटर अकाउंट्स, जानिए कौनसा है ऑफिशियल हैंडल



मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 15 फरवरी को माध्यमिक शाला बुढागर के प्रिंसिपल ने घुनवारा के संकुल प्राचार्य को पत्र लिखकर तीसरी क्लास में पढ़ने वाले छात्र की मौत की जानकारी दी थी। इसी दिन सेमरा की माध्यमिक शाला के हेडमास्टर ने भी संकुल प्राचार्य को अधिकांश बच्चों में स्मॉल पॉक्स जैसे लक्षण होने की जानकारी दी थी। इसके बाद स्वास्थ्य अमला गांवों का दौरा कर रहा है। स्टेट एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. शैव्या सालम ने भी प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि बुढागर, सेमरा और खेरवासानी के बच्चे इंफेक्शन से ज्यादा प्रभावित पाए गए हैं। बच्चों के सैंपल भोपाल एम्स भेजे गए हैं। स्कूलों में छुट्टी | बच्चों की मौत | children died | holiday in schools | MP | Unknown disease | spreads



Tags:
  • एमपी
  • MP
  • @ CHILDREN DIED
  • बच्चों की मौत
  • spreads
  • स्कूलों में छुट्टी
  • holiday in schools
  • अज्ञात बीमारी
  • Unknown disease