एमपी में यूपी के भाजपा नेता के साथ हुई लूटपाट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Sanjay Dhiman | Jun 20, 2025, 24:21 IST
Share
loot ka shikaar parivaar
Photograph: (the sootr)

वाॅशरूम जाने के लिए रात में कार रोकना उत्तरप्रदेश के भाजपा नेता को भारी पड गया। जबलपुर के पास अज्ञात आधा दर्जन बदमाशों ने भाजपा नेता व उनके परिवार के साथ मारपीट करते हुए तलवार की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया।

वाॅशरूम जाने के लिए रात में कार रोकना उत्तरप्रदेश के भाजपा नेता को भारी पड़ गया। जबलपुर के पास अज्ञात आधा दर्जन बदमाशों ने भाजपा नेता व उनके परिवार के साथ मारपीट करते हुए तलवार की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया।
उत्तरप्रदेश के चंदौली जिला निवासी भाजपा नेता सुजीत कुमार सतना जिले से जबलपुर के रास्ते उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए निकले थे। इस दौरान जब उनकी एसयूवी कार जबलपुर के खतौला थाना क्षेत्र से गुजर रही थी तो उनके व परिवार के साथ अज्ञात पांच-छह बदमाशों ने चाकू, तलवार से हमला कर लूट की वारदात की। इस दौरान भाजपा नेता का बेटा व ड्राइवर चाकू लगने से घायल हो गए।

वाॅशरूम जाने के लिए रोकी थी कार

बताया जा रहा है कि भाजपा नेता सुजीत कुमार सतना जिले के देवीधाम मैहर दर्शन के बाद जबलपुर के रास्ते महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन के लिए निकले थे। जबलपुर के खतौला थाना क्षेत्र में बुधवार रात दस बजे इन्होंने जियो पेट्रोल पंप के पास वाॅशरूम जाने के लिए कार रुकवाई थी। जैसे ही कार रुकी अज्ञात पांच-छह बदशामों ने सुजीत कुमार व ड्राइवर टीपू सुल्तान को घेर कर मारपीट करने लगे। इसे देखकर पत्नी नीतू सिंह व बेटे श्रेय ने बीच बचाव की कोशिश की, इस दौरान बदमाशों ने इन पर भी चाकू से वार किए।

यह खबरें भी पढ़ें...

सीएम मोहन यादव ने खरगोन को दी 266 करोड़ की सौगात, बोले- सभी के लिए काम कर रही सरकार

Free Classified : नर्मदापुरम में 400 वर्गफीट पर बनी दो मंजिला दुकान बिक्री के लिए उपलब्ध है

पांच तोला सोने की चैन लूट ले गए बदमाश

अचानक हुए हमले और मारपीट की घटना के दौरान अज्ञात बदमाशों ने भाजपा नेता सुजीत कुमार के गले से पांच तोला सोने की चैन झपट ली। चैन में लगा सोने का लाॅकेट घटनास्थल पर ही गिर गया था, जिसे बाद में सुजीत कुमार ने उठा लिया। बदमाशों ने कुछ और भी सामान लूटा।

मां को मारा चाकू बेटे को लगा

इस हमले और लूटपाट के दौरान जब पत्नी नीतू व बेटा श्रेय बीचबचाव का प्रयास कर रहे थे तभी एक बदमाश ने महिला पर चाकू से वार कर दिया। लेकिन इस वार से बचने के लिए पत्नी नीतू पीछे हट गई, लेकिन यह चाकू बगल में खड़े पुत्र श्रेय को लग गया, जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान दो बदमाशों ने ड्राइवर के साथ भी नीचे गिराकर जमकर मारपीट की। इस दौरान गाड़ी का हूटर बजने पर सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।

यह खबरें भी पढ़ें...

Madhya Pradesh । 10 दिन में GAD करेगा पहली DPC, Suprem Court में केविएट भी दाखिल करने की तैयारी

Free Classified : इंदौर के मिलिट्री हॉस्पिटल में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट की आवश्यकता है

तीन जिलों की पुलिस खोज रही बदमाशों को

इस घटना को लेकर जबलपुर ग्रामीण के एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि अज्ञात पांच-छह बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने खतौला थाने में मामला दर्ज कर लिया है। घटना को अंजाम देेने वाले बदमाशों को खोजने के लिए जबलपुर पुलिस के साथ ही सतना और कटनी पुलिस का सहयोग लिया जा रहा है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • जबलपुर
  • भाजपा नेता
  • उत्तरप्रदेश
  • लूट
  • लूटपाट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती