दरोगा भर्ती के पेपर में पंडित शब्द पर मचा बवाल, सीएम योगी तक पहुंची शिकायत

Aman Vaishnav | Mar 15, 2026, 12:22 IST
Share
up police si exam controversy pandit question bjps letter cm yogi
up police si exam controversy pandit question bjps letter cm yogi

यूपी दरोगा भर्ती परीक्षा के एक सवाल पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। हिंदी के पेपर में पंडित शब्द से जुड़े एक विकल्प पर आपत्ति जताई गई है। भाजपा नेता ने इसे एक समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया है।

उत्तर प्रदेश में दरोगा भर्ती की परीक्षा विवादों के घेरे में आ गई है। पेपर का एक सवाल अब सरकार के लिए गले की फांस बन चुका है। बीजेपी नेताओं ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा दिए हैं। फिलहाल दरोगा भर्ती का ये पेपर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये है विवादित प्रश्न

यूपी पुलिस की दरोगा भर्ती के दौरान पेपर के एक सवाल को लेकर विवाद उठ गया है। सवाल था कि अवसर के हिसाब से बदल जाने वाले को आप क्या कहेंगे? इस सवाल के चार ऑप्शन दिए गए थे। 1. सदाचारी 2. पंडित 3. अवसरवादी 4.निष्कपट।

ecfca5a1-53c
ecfca5a1-53c

सीएम योगी को लिखा पत्र

भाजपा प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्र ने दरोगा भर्ती को लेकर सीएम योगी को पत्र लिखकर शिकायत की है। उन्होंने कहा कि ये विशेष समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बात है। वहीं दरोगा भर्ती से जुड़ा एक फर्जी पेपर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस मामले में लखनऊ के हुसैनगंज थाने में 13 और 14 मार्च को कुल 7 FIR दर्ज की गईं थी।

अधिकारियों की गलती, पार्टी की स्थिति खराब

जानकारी के अनुसार यह मामला अब बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच चुका है। यूपी बीजेपी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के सामने कुछ पदाधिकारियों ने भी इसे गलत बताया है। उनका कहना था कि अधिकारियों की लगातार गलतियों के कारण जनता के बीच पार्टी की स्थिति खराब हो रही है।

c4davj_1773498164-528165
c4davj_1773498164-528165

एग्जाम सेंटर पर तीन लेयर में चेकिंग

शनिवार, 14 मार्च को प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों पर कैंडिडेट्स की तीन लेयर में चेकिंग की गई थी। उन्हें सिर्फ प्रवेश पत्र और आईडी के साथ ही अंदर जाने दिया गया था। ड्यूटी पर तैनात पुलिसवालों के फोन भी जमा करा लिए गए। परीक्षा केंद्रों में CCTV के जरिए हर कोने की निगरानी की गई थी।

वाराणसी में पुरुष अभ्यर्थियों से जूते, मोजे और बेल्ट उतरवा लिए गए थे।। महिलाओं से ज्वैलरी जैसे चूड़ी, बिछिया और कान की बालियां उतरवाकर ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया था।

ये खबरें भी पढ़िए...

CBSE 12वीं गणित पेपर के QR कोड में निकला विदेशी गाना, बोर्ड ने सफाई में क्या कहा?

MP Board Eaxm: 10वीं अंग्रेजी का पेपर लीक! शिक्षिका ने पेपर शुरु होते ही व्हाट्सएप पर लगाया स्टेटस

सेकंड क्लास अधिकारी ने अंगूठा लगाकर मांगी आठ दिन की छुट्टी, ऐप्लीकेशन हो गई वायरल

एमपी के एग्जाम सेंटर में 10वीं की नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, मचा हड़कंप

Tags:
  • सोशल मीडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • प्रदेश अध्यक्ष
  • बीजेपी कार्यालय
  • यूपी पुलिस
  • सीएम योगी
  • पेपर
  • पंकज चौधरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती