CM मोहन यादव ने उज्जैन में, तो विजयवर्गीय ने इंदौर में फैराया तिरंगा, जय सियाराम के नारे भी लगे, भाषण में अयोध्या का भी जिक्र
Pratibha Rana | Jan 26, 2024, 12:31 IST
CM मोहन यादव ने उज्जैन में, तो विजयवर्गीय ने इंदौर में फैराया तिरंगा, जय सियाराम के नारे भी लगे, भाषण में अयोध्या का भी जिक्र
समारोह में नगरीय विकास, आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते समय जय सियाराम के नारे भी लगे। ।
संजय गुप्ता, INDORE. गणतंत्र दिवस का इंदौर में मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम में हुआ। समारोह में नगरीय विकास, आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते समय जय सियाराम के नारे भी लगे। भाषण में आयोध्या का भी जिक्र हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में झंडावंदन किया। सीएम ने कहा- एमपी में हर साल रामायण मेला लगेगा। उज्जैन में व्यापार मेला लगाया जाएगा। भोपाल में राज्यस्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ध्वाजारोहण करने के बाद परेड की सलामी ली। अपने अभिभाषण में राज्यपाल ने प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों और अयोध्या के राम मंदिर का जिक्र भी किया। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर और उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में झंडावंदन किया।
भाषण के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 'इस पावन आजादी के लिए मैं भारत के उन वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहता हूं जो हंसते-हंसते सूली पर चढ़ गए। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सहित संविधान के निर्माण में भूमिका निभाने वाले सभी महानुभावों के प्रति मैं कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। अयोध्या में भव्य श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद भारत में राम राज्य की संकल्पना जीवंत हो गई है। रोम-रोम में बसने वाले श्रीराम के स्वागत में घर-घर में दिवाली मनाई गई। मंदिर-मंदिर दीप जलाए गए। भजन और कीर्तन हुए।' 'महाकाल मंदिर उज्जैन से 5 लाख लड्डुओं की मध्य प्रदेश की मिठास अयोध्या भेजी गई। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह देश में आस्था और उल्लास के रूप में था। प्रदेश के सभी जिलों के गांव-गांव में प्रभात फेरी और कलश यात्रा निकाली गई।'
![WhatsApp Image 2024-01-26 at 12.13.30 PM.jpeg]()
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जा रही है। इसके अलावा सरकारी विभागों द्वारा केंद्र और राज्य शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर आधारित नयनाभिराम झांकियां भी निकाली गई। गणतंत्र दिवस को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह दिखा। समारोह के दौरान परेड में 16 दल शामिल हुए। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर आयपीएस करणदीप सिंह ने किया। उनका अनुकरण टूआईसी सुबेदार गजेन्द्र निगवाल ने किया। परेड में आरएपीटीसी, फर्स्ट बटालियन, 15वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल (पुरुष), जिला पुलिस बल (महिला), होमगार्ड, ट्रैफिक पुलिस, एनसीसी एयरविंग, एनसीसी, स्काउट, गाइड, स्टूडेंट पुलिस कैडेट, आरआई ग्रूप, शौर्य दल तथा सृजन दल आदि प्लाटून शामिल हुए।स्कूली बच्चों के गीतों में देशभक्ति और भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी
समारोह में कई प्लाटून आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किए। स्कूली बच्चे देश भक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इनमें गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकण्डरी स्कूल नेहरू नगर, गवर्नमेंट अहिल्या आश्रम गर्ल्स हायर सेकण्डरी स्कूल महाराणा प्रताप नगर और सम्मति हायर सेकण्डरी स्कूल के स्टूडेंट्स शामिल हैं। गवर्नमेंट हायर सेकण्डरी स्कूल नेहरू नगर की बालिकाएं देशभक्ति की भावना से सराबोर, देश की युवा शक्ति के देश प्रेम के जज्बे को प्रदर्शित करती प्रस्तुति दी गई। सम्मति स्कूल के बच्चे शास्त्रीय नृत्य पर आधारित प्रस्तुति दिए। इसी तरह गवर्नमेंट अहिल्या आश्रम कन्या हायर सेकण्डरी की छात्राएं 'देशभक्ति की भावना के साथ गर्व के तिरंगे को फहराएंगे, भगवान राम के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी हम सब मनाएंगे’ विषय पर प्रस्तुति दी। समारोह में वर्षभर उत्कृष्ट काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ संस्थाओं को भी पुरस्कार दिया गया।
हाईकोर्ट इंदौर बेंच में प्रशासनिक न्यायमूर्ति एसए धर्माधिकारी ने ध्वजारोहण किया। निगम मुख्यालय में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने, संभागायुक्त कार्यालय पर संभागायुक्त मालसिंह भायडिया ने, कलेक्टर कार्यालय पर कलेक्टर आशीष सिंह ने ध्वजारोहण किया।
उज्जैन में CM यादव ने किया ध्वजारोहण
विजयवर्गीय ने भाषण में कहा
WhatsApp Image 2024-01-26 at 12.13.30 PM.jpeg
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां
स्कूली बच्चों ने गाए देशभक्ति गीत
जस्टिस धर्माधिकारी, महापौर, कमिशनर, कलेक्टर ने भी किया ध्वजारोहण
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava