सरकारी स्कूल में उर्दू टीचर नहीं होने पर हंगामा, सैंकड़ों छात्राओं ने टीसी के लिए दिया आवेदन
शेख रेहान@ Khandva. खंडवा के सरकारी उर्दू स्कूल ( Government Urdu School ) की छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। दरअसल इस स्कूल में उर्दू माध्यम के शिक्षक नहीं है। जिसके चलते छात्राओं को पढ़ाई में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शिक्षकों के अभाव में स्कूल में पढ़ने वाली 100 से अधिक छात्राओं ने नाराज होकर टीसी के लिए आवेदन किया। छात्राओं का आरोप है कि बॉयलोजी और गणित ( biology and mathematics ) के उर्दू माध्यम (Urdu medium ) के शिक्षक नहीं है।
क्या है छात्राओं का आरोप ?
दरअसल उर्दू माध्यम की इस सरकारी स्कूल में 2 शिक्षकों की नियुक्ति हुई है जो हिंदी माध्यम के हैं। छात्राओं का कहना की हमारी किताबें उर्दू में लिखी हुई है और जो शिक्षक आए है वह हिंदी मीडियम के वह हमे कैसे पढ़ाएंगे।
छात्राओं ने की जमकर नारेबाजी
खंडवा के शासकीय उर्दू कन्या स्कूल की छात्राओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए टीसी के लिए एक साथ आवेदन दिया। उनकी मांग है की उनके उर्दू माध्यम से पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं है। हमारे लिए यदि जल्द से जल्द उर्दू मध्यम के टीचर की नियुक्त किया जाए,नहीं तो हमें हमारी टीसी दे दी जाए। हमे हिंदी और अंग्रेजी में पड़ना होता तो इस स्कूल में दाखिला क्यों लेते। छात्रों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
उर्दू माध्यम के शिक्षक नहीं
कक्षा 9वीं और 12वीं तक की इस स्कूल में करीब 180 अधिक छात्राओं के लिए 10 शिक्षक है । इसमें उर्दू माध्यम के शिक्षक नहीं है । वहीं छात्राओं के प्रदर्शन पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रशासन को पत्र लिखने की बात कहीं हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक