Railway News : जल्द ही इन 2 राज्यों के बीच सरपट दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन , रूट तय

Vikram Jain | Aug 07, 2024, 16:44 IST
Share
Vande Bharat sleeper will run between MP and Maharashtra
Vande Bharat sleeper will run between MP and Maharashtra

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे जल्द ही वंदे भारत की स्लीपर ट्रेनों की शुरुआत करने जा रहा है। इन ट्रेनों के रूट भी सामने आ गए हैं। एक ट्रेन मध्‍य प्रदेश से भी चलाई जाएगी।

BHOPAL. मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे जल्द ही दोनों राज्यों के लिए वंदे भारत की स्लीपर ट्रेनों की शुरुआत करने जा रहा है। देश को 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की जल्द ही सौगात मिलने वाली है। इन वंदे भारत ट्रेनों के रूट भी सामने आ गए हैं।

भोपाल से मुंबई के बीच चलेगी स्लीपर वंदे भारत

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश से भी एक स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। ये वंदे भारत राजधानी भोपाल से मुंबई के बीच चलाई जाएगी। यह ट्रेन भोपाल से मुंबई के बीच के 822 किमी का सफर करीब 8 घंटे में पूरा करेगी। स्लीपर वंदे भारत ट्रेन महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए फायदेमंद होगी। इस रूट पर जल्द ही इस ट्रेन का ट्रायल हो सकता है।

बता दें कि राजधानी भोपाल से मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है। ये रूट ज्यादा भीड़भाड़ वाला होता है। इस रूट में चलने वाली गाड़ियां ज्यादा पैक चलती है। यात्री इस रूट पर लंबे समय से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की मांग कर रहे थे।

अब लेटकर यात्रा कर सकेंगे यात्री

नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कोच की स्थिति कैसी होगी इसकी जानकारी भी सामने आई है। वंदे भारत स्लीपर 16 कोच की होगी, 3rd AC वाले 10 कोच, 2nd AC के चार कोच, साथ ही एक कोच 1st AC का होगा। इस ट्रेन में 2 एसएलआर कोच भी होंगे। फिलहाल, इस ट्रेन का टाइम टेबल जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि रेलवे जल्द ही वंदे भारत स्लीपर टाइम टेबल जारी करने साथ ट्रेन शुरू होने को लेकर जानकारी देगा।

बता दें कि अभी चल रही वंदे भारत ट्रेन सिटिंग वाली हैं, जिससे यात्रियों को सीट पर बैठकर यात्रा करना पड़ता है। इसमें लंबी दूरी के यात्रियों को सफर में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसी परेशानी को देखते हुए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लॉन्च कर यात्रियों को खुश कर दिया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • railway news
  • भोपाल रेलवे न्यूज
  • वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
  • भोपाल से मुंबई के बीच वंदे भारत ट्रेन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती