32 निजी विश्वविद्यालयों में कुलगुरु की नियुक्ति अमान्य, हटाए जाएंगे

Amresh Kushwaha | Sept 24, 2024, 11:01 IST
Share
कुलगुरु की नियुक्ति अमान्य
कुलगुरु की नियुक्ति अमान्य

मध्‍य प्रदेश की 32 निजी यूनिवर्सिटी में कुलगुरु की नियुक्ति UGC मापदंडों के अनुसार अमान्य पाई गई है। इनमें भोपाल और इंदौर की 8-8 यूनिवर्सिटीज भी शामिल हैं।

मध्यप्रदेश की 53 निजी यूनिवर्सिटी में से 32 विश्वविद्यालयों में कुलगुरु (वाइस चांसलर) की नियुक्ति मानकों के अनुसार नहीं की गई है। मप्र निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग ने इस नियुक्ति को अनुचित ठहराया है।

आयोग ने कहा कि इन कुलगुरुओं के पास बतौर प्रोफेसर 10 साल का अनुभव नहीं है, जो कि यूजीसी (UGC) के मापदंडों के अनुसार अनिवार्य है। इसके अलावा, कुछ मामलों में स्पष्ट प्रमाण पत्र और आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिससे इनका अनुभव सिद्ध हो सके। कुछ कुलगुरु तो प्रोफेसर के पद पर कार्यरत ही नहीं रहे हैं, जो नियमानुसार नियुक्ति के लिए आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़िए...माखनलाल पत्रकारिता संचार विवि के कुलगुरु का सुदाम खाड़े को मिला प्रभार, केजी सुरेश का स्थान लेंगे

भोपाल और इंदौर की यूनिवर्सिटीज शामिल

आयोग की जांच में यह पाया गया है कि भोपाल और इंदौर की 8-8 यूनिवर्सिटी शामिल है। इसके साथ ही सीहोर, ग्वालियर, विदिशा, रायसेन, सतना, खंडवा, शिवपुरी, दमोह, छिंदवाड़ा, मंदसौर, बालाघाट और सागर की कुछ निजी यूनिवर्सिटीज के कुलगुरु भी निर्धारित योग्यता को पूरा नहीं करते।
ये खबर भी पढ़िए...Ujjain University Porn Video : यूनिवर्सिटी के कुलगुरु ले रहे थे मीटिंग और Zoom पर चलने लगी पॉर्न

15 दिन में होगी कार्रवाई

आयोग ने इन विश्वविद्यालयों को 15 दिनों के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यदि कुलगुरु की नियुक्ति मापदंडों के अनुसार नहीं होती है, तो उन्हें तत्काल हटाया जाएगा। मप्र निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के चेयरमैन, प्रो. भरत शरण सिंह ( Pro. Bharat Sharan Singh ) ने कहा कि यह पहली बार है कि इतनी बड़ी संख्या में कुलगुरुओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ( Minister Inder Singh Parmar ) ने भी इस मुद्दे पर विशेष ध्यान दिया है। साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी प्रशासनिक और अकादमिक पदों पर योग्य उम्मीदवारों की ही नियुक्ति हो।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • Mp news in hindi
  • Private University
  • कुलगुरु की नियुक्ति अमान्य
  • Vice Chancellor appointment invalid
  • कुलगुरु की नियुक्ति
  • Vice Chancellor Appointment
  • निजी विश्वविद्यालय
  • मप्र निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग
  • MP Private University Regulatory Commission
  • यूजीसी मापदंड
  • UGC Guidelines
  • भोपाल यूनिवर्सिटी
  • इंदौर यूनिवर्सिटी
  • Bhopal University
  • Indore University
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग