पूर्व सीएम की बहू और BJP प्रत्याशी कृष्णा गौर का वीडियो वायरल, मतदाताओं से कह रहीं कांग्रेस आई तो नहीं मना पाओगे नवरात्रि

Chandresh Sharma | Nov 02, 2023, 24:00 IST
Share
पूर्व सीएम की बहू और BJP प्रत्याशी कृष्णा गौर का वीडियो वायरल, मतदाताओं से कह रहीं कांग्रेस आई तो नहीं मना पाओगे नवरात्रि
पूर्व सीएम की बहू और BJP प्रत्याशी कृष्णा गौर का वीडियो वायरल, मतदाताओं से कह रहीं कांग्रेस आई तो नहीं मना पाओगे नवरात्रि

भोपाल में गोविंदपुरा विधानसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी कृष्णा गौर का विवादित वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वे कहती नजर आ रही हैं कि अगर कांग्रेस की सरकार आई तो वे नवरात्रि नहीं मना पाएंगे।

BHOPAL. भोपाल में गोविंदपुरा विधानसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी कृष्णा गौर का विवादित वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कृष्णा गौर यह कहती नजर आ रही हैं कि अगर कांग्रेस की सरकार आई तो वे नवरात्रि, करवा चौथ और दीपावली जैसे त्यौहार ऐसे नहीं मना पाएंगे। वे आगे कहती नजर आ रही हैं कि कांग्रेस सनातन विरोधी है और सनातन को खत्म करना चाहती है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की बहू कृष्णा गौर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

कांग्रेस करेगी चुनाव आयोग से शिकायत

कृष्णा गौर का यह वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस आगबबूला है। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि बीजेपी प्रत्याशी जिस तरह से झूठ का सहारा लेकर मतदाताओं के बीच भ्रम फैला रही हैं यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। मतदाताओं को धर्म के नाम पर डराया जा रहा है। कांग्रेस ने इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से करने का मन बना लिया है।

रविंद्र साहू झूमरवाला से है मुकाबला

कांग्रेस ने गोविंदपुरा सीट से रविंद्र साहू झूमरवाला को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि यह सीट बीजेपी की सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है। वर्तमान में कृष्णा गौर ही यहां से विधायक हैं। उनसे पहले उनके ससुर स्व. बाबूलाल गौर यहां से लगातार जीतते रहे। पिछले चुनाव में ही बीजेपी ने बाबूलाल गौर की जगह कृष्णा गौर को यहां से टिकट दिया था और इस बार उन्हें दोहराया गया है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज़
  • BJP candidate Krishna Gaur
  • Krishna Gaur's video goes viral
  • Babulal Gaur
  • BJP प्रत्याशी कृष्णा गौर
  • कृष्णा गौर का वीडियो वायरल
  • बाबूलाल गौर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari