Lok Sabha elections पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली बुलाया तो पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान क्यों बोले खाली - पीली नहीं जाउंगा

Marut raj | Published:
Share
Video of former CM Shivraj Singh Chauhan regarding PM Narendra Modi CM Mohan Yadav goes viral द सूत्र
Video of former CM Shivraj Singh Chauhan regarding PM Narendra Modi CM Mohan Yadav goes viral द सूत्र

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम मोहन यादव को लेकर दिया गया एक बयान सुर्खियों में आ गया है। इसमें वह अपने दिल्ली जाने की बात को लेकर जवाब दे रहे हैं।

Video of former CM Shivraj Singh Chauhan regarding PM Narendra Modi, CM Mohan Yadav goes viral


भोपाल. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से बीजेपी उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) का बयान चर्चा में आ गया है। इसमें पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ( Former CM Shivraj Singh Chauhan ) की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) और सीएम मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) को लेकर बयान दिया गया है। पूर्व सीएम ने पीएम मोदी और सीएम यादव के बारे में क्या कहा है, आइए आपको बताते हैं।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं कि देश में मोदी जी और यहां मोहन यादव जी काम करेंगे और अब मामा दिल्ली जाएंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि वह दिल्ली भी खाली-पीली नहीं जाएंगे।

शिवराज सिंह से मांगे दो पद...


वीडियो में एक कार्यकर्ता ने मांग करते हुए कहा कि आपको दिल्ली से दो पद लेकर आने हैं। कृषि मंत्री और पंचायत मंत्री। इस पर शिवराज हंसने लगे और कहा कि मैं तो कार्यकर्ता हूं और पार्टी जो भी दे देगी, लेकिन जो भी काम मिलेगा, पूरी प्रमाणिकता के साथ ऐसा करूंगा। मैं तो आपका ही हूं। आपकी सेवा करूंगा।

मैं चुनाव नहीं लड़ रहा


वीडियो में जब शिवराज ने कहा कि चुनाव मैं नहीं लड़ रहा हूं, तो इस पर एक कार्यकर्ता ने कहा कि मोदी जी लड़ रहे हैंद। इस पर उन्होंने कहा कि नहीं-नहीं आप लड़ रहे हैं। अब मैं आज ज्यादा नहीं बोलूंगा, जिस दिन जीतकर आऊंगा, उस दिन बोलूंगा।

पीएम मोदी ने शिवराज के लिए ये कहा था


पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार यानी 24 अप्रैल को मप्र लोकसभा चुनाव 2024 दूसरा चरण ( Lok Sabha elections 2024 second phase ) के लिए दौरे पर थे। इस दौरान हरदा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि शिवराज सिंह चौहान को वह दिल्ली लेकर जाएंगे। इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि चौहान को दिल्ली में पीएम मोदी सरकार में मंत्री बनाया जाएगा। इस बीच चौहान का ये वीडियो वायरल होने से यह बात तय है कि दिल्ली में सरकार बनने पर चौहान का दिल्ली में मंत्री बनना तय है।

बीजेपी-जनसंघ का गढ़ मानी जाती है विदिशा सीट
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान की जगह उज्जैन से चुनकर आए मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया है। शिवराज सिंह को उनकी पुरानी सीट विदिशा से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। विदिशा सीट की बात करें तो यह सीट बीजेपी-जनसंघ का गढ़ मानी जाती रही है। इस सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जैसे दिग्गज नेता जीत हासिल कर चुके हैं। खुद शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से पांच बार चुनाव जीत चुके हैं।

Tags:
  • लोकसभा चुनाव
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • Shivraj Singh Chauhan
  • शिवराज सिंह चौहान
  • Former CM Shivraj Singh Chauhan
  • पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान
  • Prime Minister Narendra Modi
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • Lok Sabha Elections 2024
  • मप्र लोकसभा चुनाव 2024
  • लोकसभा चुनाव 2024 दूसरा चरण
  • Lok Sabha elections 2024 second phase
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर