विदिशा के विजय मंदिर को टूरिस्ट स्पॉट बनाएगी मोहन यादव सरकार, इसी मंदिर की तर्ज पर बना है नया संसद भवन

Pratibha ranaa | Jul 15, 2024, 08:12 IST
Share
विदिशा विजय मंदिर
विदिशा विजय मंदिर

नए संसद भवन का निर्माण मध्य प्रदेश के ही विजय मंदिर से मिलता- जुलता है। विजय मंदिर को कई बार तोड़ा और लूटा गया है। मोहम्मद गौरी के गुलाम अलतमश से लेकर औरंगजेब जैसे क्रूर शासकों ने यहां हमला किया था।

मध्य प्रदेश के विदिशा का ऐतिहासिक विजय मंदिर एक बार फिर चर्चा में है। इस मंदिर को औरंगजेब ने 1682 में तोपों से तुड़वा दिया था। औरंगजेब ने यहां मस्जिद बनवा दी थी। तीन सौ से ज्यादा साल तक यहां मस्जिद ही रही। ये मंदिर अब एक बार फिर सुर्खियों में इसलिए है क्योंकि नई संसद भवन का डिजाइन विजय मंदिर की तरह है। अब यहां MP का नया पर्यटन स्थल बनने वाला है।

बता दें, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बने नए संसद भवन की डिजाइन हूबहू विदिशा के विजय मंदिर से मिलती है। इस मंदिर को सूर्य मंदिर भी कहा जाता है। अब मोहन सरकार इसे टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित करेगी।

1992 में सामने आया था मंदिर

दरअसल मलबे और मिट्‌टी के टीले में दबा यह मंदिर 1992 में आई बाढ़ में सामने आया था। इस मंदिर का निर्माण चालुक्यवंशी राजा ने विदिशा विजय को चिरस्थाई बनाने के लिए यहां पर भेल्लिस्वामिन (सूर्य) का मंदिर बनवाया था। चालुक्यवंशी खुद को सूर्यवंशी मानते थे, इसलिए उन्होंने इस मंदिर का निर्माण करवाया था। 10वीं व 11वीं शताब्दी में परमार काल में परमार राजाओं ने इसका पुनर्निर्माण करवाया था।

कई बार मंदिर को तोड़ा गया

नए संसद भवन का निर्माण भी मध्य प्रदेश के ही विजय मंदिर से मिलता- जुलता है। विजय मंदिर पर कई बार तोड़ा और लूटा गया है। मोहम्मद गोरी के गुलाम अलतमश से लेकर औरंगजेब जैसे क्रूर शासकों ने यहां हमला किया था। लोगों ने इस मंदिर का कई बार निर्माण भी करवाया। बता दें, विजय मंदिर के पीछे चार मीनारे दिखाई देती हैं, जिसको मस्जिद का स्वरूप बनाई गई थीं।

pratibha rana
pratibha rana

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

बीजा मंडल विदिशा

Tags:
  • new parliament
  • विदिशा विजय मंदिर
  • विजय मंदिर पर्यटन स्थल
  • मप्र का नया पर्यटन स्थल
  • बीजा मंडल विदिशा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि