मंत्री विजय शाह का बयान, फिर 3 बार माफी वीडियो और एक लिखित ही सबूत, SIT को और क्या चाहिए
Sanjay Gupta | May 28, 2025, 12:33 IST
vijay-shah-apology-videos-sit-report-supreme-court
मप्र के कैबिनेट मंत्री विजय शाह के विवादित बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज (28 मई) महत्वपूर्ण सुनवाई हो रही है। एसआईटी अपनी स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपने वाली है।
मप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह के मामले में सुप्रीम कोर्ट पर आज (28 मई) को फिर नजरें हैं। एसआईटी इस मामले में अपनी स्टेटस रिपोर्ट सौंपने जा रही है। इसमें एसआईटी ने ना मंत्री शाह के बयान लिए और ना ही चश्मदीद गवाह उषा ठाकुर के जो उस समय मंच पर थीं और उन्हीं की विधानसभा में यह हुआ, लेकिन इसमें जानकारों ने अहम बात कही है।
![baf6d9d1-2b8]()
जानकारी के अनुसार एसआईटी यह वीडियो को लेकर ही पूरी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में देगी और इसके साथ ही यह जरूर जानकारी दी जाएगी कि वह वीडियो सही है या नहीं यानी इनसे किसी तरह की छेड़छाड़ तो नहीं हुई है। बाकी जो धाराएं हाईकोर्ट जबलपुर के आदेश से एफआईआर में लगी हैं, उन्हें तो खुद मंत्री के वीडियो और लिखित माफीनामा ही साबित कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट पहले ही उन्हें माफी देने से इंकार कर चुका है, हालांकि गिरफ्तारी पर अभी रोक लगी है।
NOTE - अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
SIT को बयान की जरूरत ही नहीं, मंत्री के यह वीडियो काफी
baf6d9d1-2b8
12 मई को मानपुर के रायकुंडा गांव में मंत्री शाह के अनर्गल बयान को लेकर 13 मई की सुबह द सूत्र ने सबसे पहले न्यूज जारी की जिसके बाद देश में हड़कंप मच गया। उसी दिन दोपहर में मंत्री शाह ने सामने आकर पहले इसमें खेद जताया। इसके बाद बात नहीं बनी तो फिर शाम को माफी का वीडियो जारी किया लेकिन इसी में अंत में वह हंसते हुए नजर आए, यानी दिल से माफी मांगने वाली बात तो कुछ थी ही नहीं। इसके बाद हाल ही में मंत्री शाह ने लिखित माफी का पत्र अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया और साथ ही एक बार फिर माफी का वीडियो जारी किया। यानी कुल मिलाकर मंत्री के बयान का वीडियो और फिर माफी के एक नहीं तीन वीडियो यह चार वीडियो और साथ ही वह उनकी माफी का लिखित बयान ही उनके अपराध साबित करने के लिए पर्याप्त है।
फिर एसआईटी जांच में क्या देगी
NOTE - अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA