विजयपुर से नाम तय! बुधनी से कार्तिकेय प्रबल दावेदार, BJP ने भेजे नाम
Raj Singh | Oct 15, 2024, 08:26 IST
the sootr
बुधनी और विजयपुर में प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस व बीजेपी में मंथन जारी है। बीजेपी खेमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने बुधनी से चार नामों का चयन किया है, जिसमें पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे का नाम भी शामिल है।
मध्यप्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। इसके लिए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों ने कमर कस ली है। कांग्रेस पार्टी 14 से 16 अक्टूबर तक बुधनी और विजयपुर में ब्लॉक और गांवों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठके कर रही है ताकि उम्मीदवार का चयन किया जा सके। अब इस कड़ी में बीजेपी का नाम भी शामिल हो गया है। बीजेपी ने भी दोनों सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। 14 अक्टूबर को सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में बुधनी और विजयपुर में होने वाले उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई।
सूत्रों के अनुसार भाजपा नेताओं ने बुधनी और विजयपुर सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की। यह लगभग तय है कि कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए रामनिवास रावत एक बार फिर से विजयपुर सीट से प्रत्याशी हो सकते हैं। वैसे तो केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी से विधायक थे, लेकिन आम चुनाव जीतने के बाद उन्हें यह सीट छोड़नी पड़ी थी, जिसके चलते यहां चुनाव होने हैं। अब भाजपा नेता इस बात पर मंथन कर रहे हैं कि यहां से किसे प्रत्याशी बनाया जाए।
ये भी खबर पढ़िए... उपचुनाव के लिए विजयपुर-बुधनी में कांग्रेस का डेरा, मजबूत चेहरे की तलाश
खबरों की मानें तो प्रदेश कमेटी की बैठक में सीएम मोहन यादव और वीडी शर्मा ने 4 नामों का चयन किया है और इन नामों को केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है। इन 4 नामों में पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह, पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव और पूर्व विधायक राजेंद्र चौहान शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, इन सभी नामों में कार्तिकेय सिंह का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। वहीं पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव भी इस रेस में आगे बताए जा रहे हैं।
बता दें कि शिवराज सिंह को विदिशा लोकसभा सीट पर पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव की जगह टिकट मिला था, इसलिए बैठक में रमाकांत का नाम प्रमुखता से आया। बैठक में यह भी बताया गया कि क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों ने कार्तिकेय को टिकट दिए जाने के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष और संगठन को पत्र सौंपे हैं।
रामनिवास का नाम करीब-करीब तय
ये भी खबर पढ़िए... उपचुनाव के लिए विजयपुर-बुधनी में कांग्रेस का डेरा, मजबूत चेहरे की तलाश
किसे मिलेगा टिकट?
कार्तिकेय होंगे उम्मीदवार?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava