छत्तीसगढ़ में बीजेपी का राज्यपाल से सरकार बनाने का दावा, विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री और अरुण साव-विजय शर्मा बनेंगे उपमुख्यमंत्री
Jitendra Shrivastava | Dec 10, 2023, 24:00 IST
छत्तीसगढ़ में बीजेपी का राज्यपाल से सरकार बनाने का दावा, विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री और अरुण साव-विजय शर्मा बनेंगे उपमुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़ बीजेपी के विधायक दल के नेता विष्णुदेव साय ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से सरकार बनाने के लिए मुलाकात की है।
शिवम दुबे, RAIPUR. राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से बीजेपी विधायक दल के नेता विष्णुदेव साय ने मुलाकात की है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने छत्तीसगढ़ राज्य नव गठित विधानसभा के अपने नव निर्वाचित विधायकों की सर्वसम्मति से प्रदेश विधायक दल का नेता विष्णुदेव साय को चयनित किए जाने संबंधित पत्र सौंपा है। बीजेपी ने नई सरकार बनाने के लिए अपना दावा प्रस्तुत किया। राज्यपाल हरिचंदन ने विष्णुदेव साय को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
जल्द होगी कैबिनेट की तस्वीर भी साफ
राज्यपाल ने भारत के संविधान की धारा 164 के तहत विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री नियुक्त करने संबंधित पत्र प्रदान किया और केबिनेट गठन के लिए आमंत्रित किया है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल, मनसुख मांडविया, ओम माथुर सहित नवनिर्वाचित विधायक, पदाधिकारीगण और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे। अब छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के बाद जल्द ही कैबिनेट की तस्वीर साफ हो जाएगी।
छत्तीसगढ़ को दो डिप्टी भी मिले!
खबरें है कि छत्तीसगढ़ में सीएम के नाम के ऐलान के साथ ही ये भी तय हो गया है कि सूबे में 2 डिप्टी सीएम होंगे। विधायक दल की बैठक के बाद फैसला हुआ कि सीएम पद की जिम्मेदारी जहां विष्णुदेव साय संभालेंगे, वहीं डिप्टी सीएम पद की कमान अरुण साव और विजय शर्मा संभालेंगे। जबकि पूर्व सीएम रमन सिंह को स्पीकर होंगे। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
'25 दिसंबर को किसानों को मिलेगा बकाया बोनस'
नव निर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 5 साल तक सत्ता में रही कांग्रेस ने सरकारी खजाने को पूरी तरह खोखला कर दिया है। इसके बावजूद भाजपा अपना हर वादा और मोदी की हर गारंटी को पूरी करेगी। वादे के अनुसार 25 दिसंबर को राज्य के किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया जाएगा। इसके साथ ही 18 लाख गरीबों को आवास भी दिया जाएगा। विष्णुदेव साय ने कहा कि हम प्रदेश की जनता से किया अपना हर वादा पूरा करेंगे।
छत्तीसगढ़ के लगभग सभी वर्ग सध गए!
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम के एलान के साथ बीजेपी के लिए आदिवासी वर्ग सध गया है। इसी के साथ खबरों के अनुसार अरुण साव और विजय शर्मा के उपमुख्यमंत्री बनने के साथ ही साहू समाज और जनरल वोटर्स को भी नई दिशा मिल गई है। इस प्रकार से बीजेपी ने प्रदेश का ऐसा कोई तबका नहीं छोड़ा है जिससे लोकसभा चुनाव में उन्हें नुकसान उठाना पड़े। इसके साथ ही प्रदेश के तीन संभाग को एक प्प्रतिनिधित्व मिल गया है। क्यों कि सरगुजा संभाग से खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आते हैं, वहीं अरुण साव बिलासपुर और विजय शर्मा दुर्ग संभाग से आते हैं।

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA