विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री श्रीधर सोनी को मिल रहे धमकी भरे मैसेज, पुलिस में शिकायत दर्ज
Ravi Singh | Aug 28, 2024, 24:18 IST
Sridhar Soni
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रखंड मंत्री श्रीधर सोनी को पिछले कुछ दिनों से लगातार धमकी भरे मैसेज मिल रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने माढ़ोताल पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है।
Jabalpur : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रखंड मंत्री श्रीधर सोनी को पिछले कुछ दिनों से लगातार धमकी भरे मैसेज मिल रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने माढ़ोताल पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार श्रीधर सोनी को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक मोबाइल नंबर से हिंदुओं के प्रति भड़काऊ और धार्मिक उन्माद फैलाने वाले मैसेज आ रहे हैं। 21 अगस्त 2024 की रात 11:23 बजे उन्हें एक मैसेज प्राप्त हुआ, जिसमें हिंदू समाज के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया गया था। इसके बाद श्रीधर सोनी को 22 अगस्त को एक और धमकी भरा मैसेज प्राप्त हुआ, जिसमें उनके माता-पिता के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग किया गया था।
![BHP]()
शिकायत में यह भी बताया गया है कि अन्य अज्ञात मोबाइल नंबरों से उन्हें लगातार ऐसे मैसेज मिल रहे हैं, जिनमें उनके परिवार और समाज को निशाना बनाया गया है। इन संदेशों के बाद अभिषेक सोनी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, यह शिकायत 22 अगस्त को ही पुलिस में दर्ज कराई गई थी, लेकिन इसकी सूचना मीडिया को अब तक प्राप्त नहीं हुई थी। श्रीधर सोनी ने अब जाकर इस मामले की जानकारी मीडिया को दी है, ताकि जनता को इस घटना की गंभीरता से अवगत कराया जा सके। विहिप के स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। माढ़ोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के अनुसार दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अज्ञात व्यक्ति भेज रहा है हिंदुओं के प्रति भड़काऊ मैसेज
BHP
शिकायत में यह भी बताया गया है कि अन्य अज्ञात मोबाइल नंबरों से उन्हें लगातार ऐसे मैसेज मिल रहे हैं, जिनमें उनके परिवार और समाज को निशाना बनाया गया है। इन संदेशों के बाद अभिषेक सोनी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
5 दिन तक मामले का पुलिस नहीं किया खुलासा
माढ़ोताल पुलिस कर रही मामले की जांच
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA