स्वामी विवेकानंद कॅरियर योजना में लाखों छात्र जुड़े, 2995 को ही मिली नौकरी, 2.96 करोड़ किए खर्च

Rohit Sahu | May 22, 2025, 10:06 IST
Share
mp career guide scheme
mp career guide scheme

मध्यप्रदेश की स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना में दो साल में लाखों युवाओं ने ट्रेनिंग ली। लेकिन प्लेसमेंट महज 2995 को ही मिला, जिससे योजना की सफलता पर सवाल उठे हैं।

MP News: स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना भले ही नाम में करियर बनाने का सपना सजाए हो, लेकिन इसके परिणाम युवाओं को निराश कर रहे हैं। योजना के तहत बीते दो सालों में 1.20 लाख से अधिक छात्रों ने अलग अलग गतिविधियों में हिस्सा लिया और ट्रेनिंग ली। मगर नौकरी हासिल करने वालों की संख्या केवल 2995 रही। ऐसे में योजना के मकसद पर सवाल उठ रहे हैं। जबकि इस योजना पर करोड़ों का बजट खर्च हो रहा है।

हर कॉलेज में प्रोफेसर जिम्मेदार

MP उच्च शिक्षा विभाग ने यह योजना सभी सरकारी कॉलेजों में संचालित हो रही है और हर कॉलेज में एक प्रोफेसर को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। संचालनालय से निगरानी और दिशा-निर्देश भी जारी होते हैं। इसके बावजूद छात्रों को मिलने वाला सीधा लाभ काफी सीमित है। छात्र योजना से जुड़ भी रहे हैं पर प्लेसमेंट नहीं हो रहा है।

दो साल में खर्च हुए करोड़ों

वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच इस योजना को कुल 2.96 करोड़ रुपये का बजट मिला। इसके अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षा तैयारी, करियर मेले, औद्योगिक भ्रमण, स्किल ट्रेनिंग और उद्यमिता शिविर जैसे 6 मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। फिर भी प्लेसमेंट आंकड़े निराश करते हैं।

प्रतियोगी परीक्षाओं में भी नाकामी

योजना के अंतर्गत यूपीएससी, एमपीपीएससी, बैंक, रेलवे, पुलिस जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। लेकिन दो वर्षों में मात्र 122 छात्र ही लिखित परीक्षा पास कर सके। 26 छात्र साक्षात्कार तक पहुंचे। और अग्निवीर योजना भर्ती की परीक्षा में 461 में से सिर्फ 3 का चयन हो सका।

यह भी पढ़ें....ISRO Free Online Course दे रहा GIS, AI और ML के नई स्किल्स सीखने का मौका, ऐसे करें अप्लाई

विभाग की गिनती के अनुसार ये हैं प्रमुख आंकड़े

  • 14,166 छात्रों को अल्पावधि प्रशिक्षण (Short Turm Training) से लाभ
  • 14,606 छात्र करियर मेले में शामिल हुए
  • 3,201 छात्रों ने किया इंडस्ट्रिय विजिट किया।
  • 4,334 छात्रों ने उद्यमिता शिविर में भाग लिया
  • 83,972 छात्र मासिक करियर व कौशल विकास गतिविधियों में शामिल
  • 2,945 छात्रों को प्लेसमेंट मिला

विभाग ने दी सफाई

विवेकानंद योजना के डायरेक्टर आजाद अहमद मंसूरी ने योजना को असफल मानने से इनकार करते हुए बताया कि इस सत्र में 589 युवाओं को इंटर्नशिप और फरवरी-मार्च के विशेष भर्ती अभियान में 52,119 युवाओं को लेटर ऑफ इंटेंट दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें...शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, स्वैच्छिक ट्रांसफर आवेदन में सुधार का मौका

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Career

Tags:
  • MP News
  • TRAINING
  • Career
  • MP उच्च शिक्षा विभाग
  • अग्निवीर योजना भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा