शिक्षग वर्ग 1 के वेटिंग अभ्यर्थी अब करेंगे दिल्ली कूच, प्रदेश सरकार सुनने को तैयार नहीं, पीएम को याद दिलाएंगे उनका वादा
Sanjay Gupta | Jul 27, 2024, 19:16 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-27T185007.563
बेरोजगार वेटिंग शिक्षक संघ के अध्यक्ष देवेश पालीवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने एमपी में आकर युवाओं को मोदी गारंटी दी थी। कहा था कि मप्र में बिना शोर किए हुए 60 हजार शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे।
INDORE. शिक्षक वर्ग 1 में पद बढ़ने की उम्मीद कर रहे हजारों उम्मीदवारों की सुनवाई नहीं हो रही है। बेरोजगार वेटिंग शिक्षक संघ ने अब तय किया है कि दिल्ली कूच करेंगे। दिल्ली में जंतर-मंतर पर 9 अगस्त को प्रदर्शन किया जाएगा और पीएम नरेंद्र मोदी को 60 हजार वर्गी का वादा याद दिलाएंगे।
![c9ac2e49-ec4]()
बेरोजगार वेटिंग शिक्षक संघ के अध्यक्ष देवेश पालीवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने एमपी में आकर युवाओं को मोदी गारंटी दी थी। कहा था कि मप्र में बिना शोर किए हुए 60 हजार शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। लेकिन मप्र सरकार मोदी की गारंटी को भुला बैठी है।
संघ ने कहा कि उच्च माध्यमिक शिक्षक वर्ग एक में करीब 21 हजार पद खाली है। इसलिए वर्ग एक के सभी वेटिंग अभ्यर्थी जो चयन परीक्षा 2023 में सफल हुए हैं वह अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार पद बढ़ाएगी तो स्कूलों को भी अच्छे शिक्षक मिलेंगे। लेकिन सरकार नाममात्र के पदों पर भर्ती कर रही है। इसलिए अब तय किया है कि सीधे दिल्ली जाकर मोदीजी को ही उनकी गारंटी याद दिलाएंगे।
उल्लेखनीय है कि यह युवा भोपाल में करीब दस बार प्रदर्शन कर चुके हैं और सत्ता और विपक्ष के लगभग सभी बड़े नेताओं को ज्ञापन दे चुके हैं। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके बाद तय किया गया है कि नौ अगस्त को दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर बात रखी जाएगी।
![2db107df-b48]()
![sanjay gupta]()
c9ac2e49-ec4
प्रदेश सरकार ने भुला दी मोदी की गारंटी
21 हजार पद खाली है
भोपाल में दस बार हो चुका प्रदर्शन
2db107df-b48
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sanjay gupta
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA