इंदौर में जलसंकट को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 15 अक्टूबर को बुलाई अहम बैठक

Sanjay Gupta | Oct 14, 2026, 17:56 IST
Share
इंदौर में कम बारिश से आने वाले महीनों में जलसंकट गहरा सकता है।
इंदौर में कम बारिश से आने वाले महीनों में जलसंकट गहरा सकता है।

इंदौर में इस बार कम बारिश को देखते हुए भारी जलसंकट की आशंका पैदा हो गई है। इसे देखते हुए निगम अभी से तैयारी में जुट गया है। वहीं, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इसे लेकर गुरुवार को बड़ी बैठक बुलाई है। मंत्री विजयवर्गीय ने सांसद, सभी विधायकों और महापौर को पत्र जारी किया है। इस बैठक में विभाग के अपर मुख्य सचिव मौजूद रहेंगे।

इंदौर में जलसंकट, मंत्री ने बुलाई बैठक

एल नीनो (El Nino) प्रभाव के चलते इस बार मध्य प्रदेश में कम बारिश हुई है। खासकर पश्चिमी मप्र की हालत खराब है। ऐसे में अभी से ही भारी जलसंकट की आशंका हो रही है। इसे देखते हुए इंदौर नगर निगम (Indore Municipal Corporation) जहां अभी से बैठकें कर रहा है। वहीं अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक बुलाई है।

इन सभी को बैठक में बुलाया

मंत्री विजयवर्गीय ने सांसद, सभी विधायकों और महापौर को पत्र जारी किया है। इस बैठक में विभाग के अपर मुख्य सचिव, निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही जलापूर्ति से जुड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में जल की वर्तमान उपलब्धता और आगे के संभावित जलसंकट को देखते हुए कार्ययोजना बनाने पर विचार होगा। बैठक गुरुवार 15 अक्टूबर को सिटी बस ऑफिस में सुबह साढ़े दस बजे होगी।

इस बार 40 फीसदी कम बारिश

मंत्री ने पत्र में यह भी लिखा है कि इंदौर में हर साल औसतन 38-40 इंच बारिश होती है। लेकिन इस बार केवल 23.20 इंच बारिश अभी तक हुई है। इसके चलते बारिश में 40 फीसदी की कमी है। कम बारिश से तालाब और अन्य जलाशय नहीं भर सके हैं। इससे भूजल भी प्रभावित हुआ है। इसके चलते अगले महीनों में शहर में जलसंकट की चुनौती उत्पन्न हो सकती है।

महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगे 50 करोड़

वहीं, जलसंकट को देखते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सीएम मोहन यादव से भी मुलाकात की है। उन्होंने विशेष पैकेज के तहत 50 करोड़ रुपए की मांग की है। इस राशि से हाइड्रेंट बनाने, टैंकर खरीदने और अन्य काम किए जाएंगे।

साथ ही यशवंत सागर और बिलावली तालाब में जल संग्रहण बढ़ाने के लिए नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना से पानी उपलब्ध कराने की संभावना पर भी सीएम से चर्चा की है। वहीं, हर वार्ड और जोन के लिए भी अलग से प्लान बनाया जा रहा है, जिससे अभी से जलसंकट से निपटने की तैयारी की जा सके। साथ ही जल बचाने के लिए भी अपील की जा रही है।

एमपी बार काउंसिल में 2 महिला सदस्य मनोनीत: जस्टिस अंजुली पालो और सुधा श्रीवास्तव शामिल, कुल 25 सदस्यों की सूची जारी | 2 Women Members Nominated to MP Bar Council: Justice Anjuli Palo and Sudha Srivastava Included, List of 25 Members Released
एमपी बार काउंसिल में जस्टिस अंजुली पालो समेत 2 महिला सदस्य मनोनीत, 25 सदस्यों की सूची जारी
13 Oct 2026 ,
By Neel Tiwari
मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद ने अपने 25 सदस्यों की सूची जारी कर दी है। इसमें पूर्व जज जस्टिस अंजुली पालो और सुधा श्रीवास्तव को चुना गया है। दोनों को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने सदस्य के तौर पर चुना है। यह कदम महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए उठाया गया है। इसके पीछे सुप्रीम कोर्ट के महिला प्रतिनिधित्व से जुड़े आदेश हैं।

इंदौर में जलसंकट की आशंका क्यों बढ़ी?

इंदौर में इस साल सामान्य से करीब 40 फीसदी कम बारिश हुई है। शहर में औसतन 38 से 40 इंच बारिश होती है। इस बार सिर्फ 23.20 इंच बारिश दर्ज की गई है। इससे तालाबों और अन्य जलाशयों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचा है। भूजल स्तर पर भी असर पड़ने की आशंका है। ऐसे में गर्मी आने से पहले ही जलापूर्ति की चुनौती बढ़ सकती है।

आम लोगों पर क्या असर पड़ सकता है?

बारिश की कमी का असर आने वाले महीनों में दिख सकता है। पानी की उपलब्धता घटने पर कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। टैंकरों की जरूरत भी बढ़ सकती है। हालांकि नगर निगम ने अभी किसी जलकटौती की घोषणा नहीं की है। प्रशासन पहले से इंतजाम करके संभावित परेशानी कम करना चाहता है।
Tags:
  • इंदौर नगर निगम
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • मध्य प्रदेश
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • Indore Municipal Corporation
  • एल नीनो
  • इंदौर में जलसंकट
  • Minister Kailash Vijayvargiy
  • सीएम मोहन यादव
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
पटवारी हड़ताल से मोहन सरकार की मुश्किलें बढ़ीं: 50 लाख रजिस्ट्री का लक्ष्य अटका, इंदौर-उज्जैन में 32 पटवारी पर कार्रवाई

By Arohi Raj

पटवारी हड़ताल से मोहन सरकार की मुश्किलें बढ़ीं: 50 लाख रजिस्ट्री का लक्ष्य अटका, इंदौर-उज्जैन में 32 पटवारी पर कार्रवाई
इंदौर हाईकोर्ट ने डीसीपी को बुलाया, जिम्मेदारों से पूछा- कैसे पंडाल बनाकर ब्लाक की गांधीनगर मेन रोड

By Sanjay Gupta

इंदौर हाईकोर्ट ने डीसीपी को बुलाया, जिम्मेदारों से पूछा- कैसे पंडाल बनाकर ब्लाक की गांधीनगर मेन रोड
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- जजों को IPC की धारा 304 का अंतर तक नहीं पता

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- जजों को IPC की धारा 304 का अंतर तक नहीं पता
इंदौर में पदस्थ अपर कलेक्टर श्यामेंद्र जायसवाल कहां हैं? संभागायुक्त ने जारी किया नोटिस

By Sanjay Gupta

इंदौर में पदस्थ अपर कलेक्टर श्यामेंद्र जायसवाल कहां हैं? संभागायुक्त ने जारी किया नोटिस
जयपुर में एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, क्या है Squawk 7500 कोड और कैसे भेजा जाता है अलर्ट?

By Saurabh Mishra

जयपुर में एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, क्या है Squawk 7500 कोड और कैसे भेजा जाता है अलर्ट?
छत्तीसगढ़ के आईएएस अफसर एस जयवर्धन को मिली केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, गृह मंत्रालय में बने उप सचिव

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ के आईएएस अफसर एस जयवर्धन को मिली केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, गृह मंत्रालय में बने उप सचिव
स्कीम 171 के 6 हजार प्लाटधारक IDA से होंगे मुक्त, सीएम से हो गई चर्चा, आंदोलन टला

By Sanjay Gupta

स्कीम 171 के 6 हजार प्लाटधारक IDA से होंगे मुक्त, सीएम से हो गई चर्चा, आंदोलन टला