स्कूल में पाकिस्तान का झंडा फहराने का मामला, प्रदर्शन करने वाले ABVP जिला संयोजक सहित 9 लोगों पर मामला दर्ज

Dolly patil | Published:
Share
vF
vF

रतलाम के रामबाग स्थित द टाइम किड्स प्री-स्कूल ( The Time Kids Preschool ) में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में एक नाटक की प्रस्तुति के दौरान एक बच्ची ने पाकिस्तान का झंडा पकड़ा था।

आमीन हुसैन, RATLAM. शहर के एक निजी प्राइमरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day ) के अवसर पर कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान का झंडा फहराने ( waving pakistan flag ) का एक वीडियो कुछ दिन पहले ही सामने आया था।जिसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP ) के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कलेक्टर ऑफिस पहुंचे थे और कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए बुलाया था।

srt
srt


इसके बाद कलेक्टर के सामने ही कार्यकर्ता उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे थे।हालांकि कलेक्टर बिना ज्ञापन लिए ही वहां से चले गए थे। फिर नाराज कार्यकर्ताओं ने महू-नीमच मार्ग पर चक्काजाम किया था।वहीं, आज यानी 24 अगस्त को पुलिस ने ABVP जिला संयोजक सत्यम दवे सहित 9 लोगों पर थाना स्टेशन रोड पर मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

रतलाम के रामबाग स्थित द टाइम किड्स प्री-स्कूल ( The Time Kids Preschool ) में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में एक नाटक प्रस्तुति के दौरान एक बच्ची ने पाकिस्तान का झंडा पकड़ा था। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि आजादी की कहानी का मंचन किया जा रहा था।

eb5
eb5


कलेक्टर के सामने प्रदर्शन

पाकिस्तान का झंडा फहराने की घटना सामने आने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP ) के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कलेक्टर ऑफिस पहुंचे थे और कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए बुलाया और कलेक्टर के सामने ही उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिससे कलेक्टर बिना ज्ञापन लिए ही चले गए। इसके बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने महू-नीमच मार्ग पर चक्काजाम कर दिया था। रोड पर चक्का जाम के कारण आने जाने वाले वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • ABVP
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
  • द टाइम किड्स प्री-स्कूल
  • The Time Kids Preschool
  • पाकिस्तान का झंडा फहराने की घटना
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर