MP में बदला मौसम; तेज आंधी के साथ बारिश, ओले भी गिरे, ऑरेंज अलर्ट जारी
Vikram Jain | May 08, 2024, 23:59 IST
Weather changed in Madhya Pradesh storm heavy rain hail orange alert
मध्य प्रदेश में बुधवार को अचानक बदले मौसम के बाद कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई। कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी खबरें हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
BHOPAL. मध्य प्रदेशमें बदले मौसम ( MP weather) के बीच कई हिस्सों में बुधवार को आंधी के साथ बारिश दर्ज (Rain recorded with thunderstorm) की गई। दोपहर के बाद कुछ जगहों पर ओले गिरे। बुधवार को 9 शहरों में हीट वेव अलर्ट (heat wave alert) के बीच कई जगह बारिश हुई। इंदौर में दोपहर 1:30 बजे पानी गिरा। मंदसौर के खजूरी आंजना गांव में भी करीब 40 मिनट तक तेज बारिश हुई। वहीं भोपाल में दिनभर धूप निकली तो 5 बजे बारिश हुई। खरगोन, रतलाम, उज्जैन और खंडवा में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग (weather department) ने अगले पांच दिन तक पूर्वी मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट (orange alert) जारी किया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बुधवार को दोपहर बाद भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम बदला और तेज हवाएं चलने लगीं। भोपाल, इंदौर और विदिशा समेत कई अन्य हिस्सों में बारिश देखी गई। विदिशा के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। विदिशा में करीब 10 मिनट तक बारिश के साथ ओले गिरे। आगर मालवा जिले में सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ पहले हलकी, फिर तेज बारिश हुई। करीब आधा घंटे गिरे पानी से सड़कें डूब गईं। गर्मी-उमस के बीच रतलाम और खरगोन में हवाएं चलीं। रतलाम में पानी गिरा। खरगोन में दिनभर की तेज गर्मी के बाद करीब 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। भगवानपुरा तहसील में सरवर देवला, बनहेर क्षेत्र में पानी गिरा।
मौसम विभाग ( weather department)ने ग्वालियर, छतरपुर, जबलपुर, सिवनी, सतना, सिंगरौली, कटनी, रीवा और मैहर जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। कुछ इलाकों में ओले भी पड़ सकते हैं। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आकाशीय बिजली गिरने, गरज-चमक, बारिश और ओले गिरने की भी आशंका है।
उत्तर मौसमी प्रभावों की वजह से मध्य प्रदेश में मौसम का अजब गजब रुख देखने को मिल रहा है। पश्चिमी मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 8 और 9 मई को जबकि 8 से 12 मई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
तेज गर्मी के बीच हुई बारिश

कई जिलों में आंधी-ओले का अलर्ट
मौसम विभाग ( weather department)ने ग्वालियर, छतरपुर, जबलपुर, सिवनी, सतना, सिंगरौली, कटनी, रीवा और मैहर जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। कुछ इलाकों में ओले भी पड़ सकते हैं। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आकाशीय बिजली गिरने, गरज-चमक, बारिश और ओले गिरने की भी आशंका है।
उत्तर मौसमी प्रभावों की वजह से मध्य प्रदेश में मौसम का अजब गजब रुख देखने को मिल रहा है। पश्चिमी मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 8 और 9 मई को जबकि 8 से 12 मई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA