विदाई से पहले मानसून बना आफत: MP, CG और राजस्थान में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Amresh Kushwaha | Sept 27, 2026, 07:02 IST
Share
weather update
weather update

दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई से पहले मध्य भारत में मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि का कहर जारी है। एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Weather update:दक्षिण-पश्चिम मानसून विदाई से पहले मध्य भारत में जमकर तबाही मचा रहा है। मध्यप्रदेश के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ के 19 जिलों में भी तेज हवाओं और बिजली का खतरा मंडरा रहा है। उधर राजस्थान के 16 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट घोषित है। बदलते मौसम की वजह से तीनों राज्यों में तापमान लगातार गिर रहा है। मानसून के आखिरी चार दिनों में भी बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।

मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 27 सितबंर 2026

MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम):मध्यप्रदेश से विदाई लेने से पहले दक्षिण-पश्चिम मानसून जमकर बरस रहा है। जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में पिछले 72 घंटे से तेज बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। हालात को देखते हुए बरगी, जोहिला और बिलगांव डैम के गेट खोलने पड़े हैं। रविवार को मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना और रीवा में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

MP में अब तक 35.6 इंच बारिश

मौसम केंद्र के मुताबिक मध्यप्रदेश में अब तक औसतन 35.6 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य बारिश के कोटे का 95 फीसदी से ज्यादा है। मानसून के बचे हुए 4 दिनों में भी बारिश जारी रही तो आंकड़ा और बढ़ सकता है। हालांकि अभी तक प्रदेश के 25 जिलों में ही सामान्य बारिश का कोटा पूरा हुआ है, जबकि 30 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

रविवार को भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास और रतलाम में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना और दमोह में भी बारिश होने की संभावना है।

डिंडौरी-उमरिया में तीन दिन से मूसलाधार बारिश

डिंडौरी और उमरिया में पिछले तीन दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है। बारिश के कारण नर्मदा सहित कई सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। डिंडौरी के जोगी टिकरिया का पुल अब भी डूबा हुआ है, जिससे जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे-45 पर यातायात प्रभावित हुआ है।

मानसून की विदाई में अब सिर्फ चार दिन बाकी

मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के अनुसार गहरे अवदाब के कारण मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश का दौर बना हुआ है। इसका असर अगले 24 घंटे तक रह सकता है। इसके बाद मौसम साफ होने लगेगा।

30 सितंबर तक रहेगा मानसून का समय

मध्यप्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की अवधि 1 जून से 30 सितंबर तक रहती है। यानी अब मानसून की विदाई में करीब चार दिन बाकी हैं। राजस्थान के कई जिलों से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 27 सितंबर 2026

CG Weather update: (छत्तीसगढ़ का मौसम):छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे मौसम बदला हुआ रहने वाला है। प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे बारिश से जुड़ी गतिविधियां जारी रह सकती हैं। इसके बाद भी कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

19 जिलों में तेज हवा और बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के 19 जिलों में तेज हवा और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तर बस्तर कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, दंतेवाड़ा और आसपास के इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। इन जगहों पर हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। साथ ही बारिश और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

बीते 24 घंटे में कई जिलों में जमकर बरसे बादल

पिछले 24 घंटे में दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। दुर्ग में 20 मिमी, रायपुर में 18 मिमी और जगदलपुर व धमतरी में 16-16 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा महासमुंद और बलौदाबाजार में 14-14 मिमी, जबकि कांकेर, बस्तर, बीजापुर और सुकमा में 13-13 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं, मौसम रहेगा सुहाना

प्रदेश में फिलहाल तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। जगदलपुर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के चलते कई इलाकों में मौसम ठंडा और सुहाना बना रह सकता है।

रायपुर में भी बारिश के आसार

राजधानी रायपुर में 27 सितंबर को आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार यहां एक-दो बार गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। रायपुर में न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री और अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम प्रणाली के असर से अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।

राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 27 सितंबर 2026

Rajsthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और बंगाल की खाड़ी से आए चक्रवात के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के 16 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि, बदला मौसम

शनिवार को कोटा जिले के मंडाना और जैसलमेर के मोहनगढ़ समेत कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे। इसके अलावा नागौर, टोंक, डूंगरपुर, सिरोही, झुंझुनूं और जालोर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, झालावाड़ और कोटा में दोपहर बाद हल्के बादल छाए रहे।

गर्मी से राहत, कई शहरों में गिरा तापमान

मौसम में बदलाव के कारण राजस्थान के ज्यादातर शहरों में तापमान नीचे आया है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर, पिलानी (झुंझुनूं) और बीकानेर में अधिकतम तापमान में 1 से 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।

झुंझुनूं में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज

शनिवार को झुंझुनूं में 6 एमएम बारिश हुई। वहीं हनुमानगढ़ के संगरिया में 1.5 एमएम, जालोर, डूंगरपुर और माउंट आबू में 0.5-0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। नागौर के मूंडवा में 1 एमएम और प्रतापगढ़ के सुहागपुरा में 5 एमएम बारिश हुई।

पश्चिमी राजस्थान में बदला हवा का रुख, पारा गिरा

पश्चिमी राजस्थान के ऊपर कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हुआ है। इसके कारण हवा का पैटर्न बदला और तापमान में गिरावट आई। कई शहरों में अधिकतम तापमान 1 से 5 डिग्री तक कम हुआ। सिरोही में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जहां तापमान 10 डिग्री तक नीचे आ गया। शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

जयपुर में बादलों का असर, बारिश का अलर्ट

राजधानी जयपुर में शनिवार को दिनभर मौसम सूखा रहा। दोपहर बाद कुछ जगह हल्के बादल दिखाई दिए, जिससे धूप का असर कम रहा। जयपुर में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

कोटा में शाम को बदला मौसम, गिरे ओले

कोटा में शनिवार को दिनभर तेज धूप रही, लेकिन शाम होते-होते मौसम बदल गया। तेज हवाएं चलने लगीं और कोटा जिले के मंडाना में बारिश के साथ ओले गिरे। यहां अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस रहा।

ये खबरें भी पढ़िए...

MP में बढ़ेगी गर्मी की मार! दिन में 2°C और रात में 2.4°C तक बढ़ेगा तापमान

इस बार नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड! डेंजर जोन में आया भारत, अल नीनो का दिखेगा रौद्र रूप

भारत में सूखे का खतरा, सदी का सबसे खतरनाक अल-नीनो दस्तक देने को तैयार!

ढाई महीने बाद भी एमपी में मानसून की चाल पड़ी सुस्त, सामान्य से 11% कम बारिश

Tags:
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • राजस्थान का मौसम
  • मौसम रिपोर्ट
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • MP Weather update
  • Weather update
  • CG Weather Update
  • Rajsthan weather update
आज रायपुर और दुर्ग दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा सेतु और रोजगार मेले में होंगे शामिल

By Harrison Masih

आज रायपुर और दुर्ग दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा सेतु और रोजगार मेले में होंगे शामिल
RBI ने खत्म किया सस्ते कर्ज का दौर, 4 साल बाद रेपो रेट में बढ़ोतरी, HDFC और PNB समेत कई बैंकों ने बढ़ाए ब्याज दर

By Aman Vaishnav

RBI ने खत्म किया सस्ते कर्ज का दौर, 4 साल बाद रेपो रेट में बढ़ोतरी, HDFC और PNB समेत कई बैंकों ने बढ़ाए ब्याज दर
मैं तुम्हारे बिना जी नहीं पाऊंगा! ब्रेकअप से बौखलाए डॉक्टर ने ex girlfriend और उसके भाई को मारी गोली

By Aman Vaishnav

मैं तुम्हारे बिना जी नहीं पाऊंगा! ब्रेकअप से बौखलाए डॉक्टर ने ex girlfriend और उसके भाई को मारी गोली
एमपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ, नवंबर से पहले दो साल की DPC कराने की तैयारी

By Sourabh Bhatnagar

एमपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ, नवंबर से पहले दो साल की DPC कराने की तैयारी
आज मुंबई दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, GIS 2027 से पहले मध्य प्रदेश में निवेश को लेकर उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा

By Aman Vaishnav

आज मुंबई दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, GIS 2027 से पहले मध्य प्रदेश में निवेश को लेकर उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा
सावधान! MP-CG में अगले 48 घंटे गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक

By Amresh Kushwaha

सावधान! MP-CG में अगले 48 घंटे गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक
सावधान! MP-CG में अगले 48 घंटे गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक

By Amresh Kushwaha

सावधान! MP-CG में अगले 48 घंटे गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक