नौतपा खत्म, आफत शुरू: कहीं ओले तो कहीं अंधड़, मध्य भारत में मौसम विभाग का अलर्ट

Amresh Kushwaha | Jun 01, 2026, 07:16 IST
Share
weather update
weather update

नौतपा खत्म होते ही मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में प्री-मानसून और पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बदल गया है। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी हुआ है।

Weather Update: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तीनों राज्यों में प्री-मानसून और पश्चिमी विक्षोभ की गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। कहीं धूलभरी आंधी चल रही है, तो कहीं ओले गिरने का अलर्ट है।

मध्यप्रदेश और राजस्थान में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश के आसार हैं। छत्तीसगढ़ में भीषण उमस के बीच अंधड़ का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम के इस यू-टर्न से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

हालांकि, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की घटनाओं से नुकसान का खतरा भी बढ़ गया है। तीनों प्रदेशों के मौसम विभाग ने आम लोगों और किसानों को सतर्क रहने को कहा है।

मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 03 जून 2026:

मध्यप्रदेश मौसम अपडेट (MP Weather Updates)

मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। अगले 3 दिनों तक कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। ज्यादातर जिलों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो सकती है।

3 जून को कई जिलों में भारी गतिविधि

मौसम विभाग के मुताबिक 3 जून को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, सागर, नर्मदापुरम, चंबल और शहडोल संभाग के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कई इलाकों में 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है।

बुरहानपुर, खंडवा और धार में तेज हवाएं

बुरहानपुर, खंडवा, धार, छिंदवाड़ा और सिवनी जिलों में कहीं-कहीं 50–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में प्री-मानसून एक्टिविटी जारी रहेगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत

पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ग्वालियर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई, जबकि शहडोल संभाग में 3.1 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई। भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा और सागर संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1–5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

खंडवा में सबसे ज्यादा तापमान

मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस खंडवा में रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद विदिशा में 40 डिग्री, बालाघाट के मलाजखंड में 39.3 डिग्री और अनूपपुर जिले के अमरकंटक में 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

अगले कुछ दिन गर्मी से राहत

मप्र में सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश और बादलों की वजह से अगले कुछ दिनों तक तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 03 जून 2026:

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट (CG Weather Update)

      नौतपा के आखिरी दिन मंगलवार को राजधानी रायपुर में दिनभर उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के पहले अनुमान के उलट न तो अंधड़ आया और न ही बारिश हुई। 29 मई को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक ऐसे हालात नहीं होने थे। लू तो नहीं चली, लेकिन उमस हावी रही। अगले 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में अंधड़ और बारिश होने की संभावना है, साथ में 50–60 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है।

      रायपुर का तापमान और बारिश का हाल

      मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा, जो सामान्य से ढाई डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। सुबह से हल्की ठंडी हवा चली और बादल भी छाए थे, लेकिन बारिश नहीं हुई। पिछले 24 घंटों में सुकमा में 2 मिमी, पेंड्रारोड में 15.6 मिमी और जगदलपुर में 2.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अंबिकापुर में भी हल्की बूंदाबांदी हुई।

      लू का असर नहीं, उमस जारी

      बादल और बारिश की वजह से पूरे प्रदेश में लू की स्थिति नहीं बनी। अधिकतम तापमान सामान्य से डेढ़ से 5 डिग्री तक कम और न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री तक कम चल रहा है। ये उमस तब तक रहेगी जब तक प्री-मानसून बारिश जारी रहेगी। नियमित बारिश के लिए जुलाई का इंतजार करना पड़ेगा। 3 जून को रायपुर का अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

      रायपुर में गर्मी का रिकॉर्ड

      नौतपा में तापमान लगातार बदलता रहा:

      तारीखअधिकतम तापमान (°C)
      25 मई45.1
      26 मई44.5
      27 मई43.6
      28 मई43.7
      29 मई42.3
      30 मई40.8
      31 मई40.6
      1 जून38.9
      2 जून40.0
      राजधानी में तेज गर्मी के चलते लोग काफी परेशान हैं। लोग तरह-तरह के जतन कर रास्ता तय कर रहे हैं। शास्त्री चौक पर मंगलवार को राहगीर तेज धूप में गुजरते हुए देखे गए।

      दंतेवाड़ा में बिजली गिरने से हादसा

      दंतेवाड़ा जिले के चंदेनार क्षेत्र में जात्रा के दौरान मंगलवार शाम आकाशीय बिजली गिर गई। 12 ग्रामीण बिजली की चपेट में आए, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 11 लोग घायल हुए। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

      कोरबा में मौसम का अचानक बदलाव

      कोरबा में भी मंगलवार शाम अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक और झमाझम बारिश ने पूरे शहर को तरबतर कर दिया। तेज हवाओं के कारण कई जगह बैनर-पोस्टर उड़ गए और पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे लोगों को परेशानी हुई।

      मानसून की एंट्री: 13 जून के आसार

      मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंचने के बाद धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा और छत्तीसगढ़ में 13 जून के आसपास प्रवेश कर सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून इस बार भी जगदलपुर के रास्ते प्रदेश में आएगा। इसके बाद दो–तीन दिनों में रायपुर पहुंचेगा और 20 जून तक पूरे प्रदेश में सक्रिय होने के आसार हैं।

      राजस्थान मौसम रिपोर्ट -03 जून 2026:

      राजस्थान मौसम अपडेट (Rajasthan Weather Update)

          राजस्थान में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। IMD ने प्रदेश के कई जिलों के लिए आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 और 4 जून को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

          उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में नया सिस्टम

          IMD के अनुसार उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में एक नया परिसंचरण तंत्र सक्रिय हुआ है। इससे वातावरण में नमी बढ़ रही है और अगले 48 घंटों में कई हिस्सों का मौसम अचानक बदल सकता है। धूलभरी आंधी, बिजली गिरना और बारिश जैसी घटनाएं देखने को मिल सकती हैं।

          जयपुर और अजमेर में बारिश के प्रबल आसार

          राजधानी जयपुर और अजमेर संभाग के जिलों में दोपहर बाद मौसम बदलने की संभावना है। कई क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं, तेज हवाएं चल सकती हैं और मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस बदलाव के चलते तापमान में 2–4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है।

          बीकानेर और जोधपुर में ऑरेंज अलर्ट

          पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 60–70 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। धूलभरी आंधी से दृश्यता प्रभावित हो सकती है। वाहन चालकों और खुले क्षेत्रों में काम करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

          कोटा और उदयपुर में ओलावृष्टि का खतरा

          कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ जिलों में छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है क्योंकि तेज हवाएं और ओले फसलों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहने की भी अपील की गई है।

          किसानों और आमजन के लिए एडवाइजरी

          मौसम विभाग ने किसानों को कटाई और भंडारण कार्यों में सावधानी बरतने को कहा है। आंधी और बारिश के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन को भी संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम की यह सक्रियता प्रदेश के अधिकांश जिलों में असर दिखाएगी। गर्मी से राहत जरूर मिलेगी, लेकिन तेज हवाओं और ओलावृष्टि के कारण नुकसान की आशंका बनी रहेगी। इसलिए लोगों को मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करना चाहिए और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए।

          ये खबर भी पढ़िए...

          गर्मी ने छुड़ाए पसीने! पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार, तीनों राज्यों में लू का अलर्ट

          MP-CG-Rajasthan Weather: तीनों राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी

          MP-CG-Rajasthan: मध्य भारत में गर्मी का कहर! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

          MP-CG-Rajasthan Weather: अगले 4 दिन झुलसाएगी गर्मी, तीन राज्यों में हीटवेव अलर्ट!

          Tags:
          • MP Weather update
          • छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट
          • Weather update
          • मौसम अपडेट
          • मध्यप्रदेश मौसम अपडेट
          • Rajasthan weather update
          • राजस्थान मौसम अपडेट
          • CG Weather Update
          गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
          mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

          By Sanjay Dhiman

          mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
          झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

          By Sanjay Gupta

          झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
          बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

          By Arun Tiwari

          बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
          Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

          By Jitendra Shrivastava

          Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
          Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

          By Jitendra Shrivastava

          Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
          Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

          By Jitendra Shrivastava

          Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
          मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

          By VINAY VERMA

          मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती