MP में भारी बारिश का अलर्ट, CG में बरसेंगे बादल, राजस्थान में राहत के संकेत
Amresh Kushwaha | Aug 24, 2026, 07:21 IST
मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान का मौसम
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मानसून का नया दौर जारी है। MP के 2 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि राजस्थान में बारिश थमने के आसार हैं।
Weather Update:मानसून की सक्रियता के बीच मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम बदल रहा है। मध्यप्रदेश में बारिश का मजबूत सिस्टम बना हुआ है। डिंडौरी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।
वहीं छत्तीसगढ़ में भी कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। यहां कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। राजस्थान में बारिश की गतिविधियां अब धीरे-धीरे कम होने के संकेत हैं। हालांकि, 12 जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने तीनों राज्यों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मध्यप्रदेश
MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम):मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और लो प्रेशर एरिया की वजह से प्रदेश में बारिश का मजबूत सिस्टम बना हुआ है। इसका सबसे ज्यादा असर पूर्वी मध्य प्रदेश में देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में डिंडौरी और बालाघाट में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। दोनों जिलों में 4 से 8 इंच तक बारिश होने का अनुमान है। इसे देखते हुए यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, दमोह, सिवनी, जबलपुर, मंडला, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी और छतरपुर शामिल हैं।
इसके अलावा भोपाल, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, हरदा सहित कई जिलों में भी बारिश हो सकती है।
ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, मुरैना, भिंड, श्योपुर, सतना, सिंगरौली, मैहर, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश के आसार हैं।
इससे पहले रविवार रात भोपाल में तेज बारिश हुई। वहीं विदिशा जिले के लटेरी में करीब एक घंटे तक जोरदार बारिश हुई। तेज बारिश के कारण मुख्य बाजार की सड़कों पर पानी भर गया।
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के अनुसार, प्रदेश में 27 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में अब तक 629.8 मिलीमीटर यानी करीब 24.8 इंच बारिश हो चुकी है।
हालांकि, यह सामान्य बारिश से करीब 3 इंच कम है। इस समय तक प्रदेश में औसतन 707.3 मिलीमीटर यानी 27.8 इंच बारिश होनी चाहिए थी।
पूरे प्रदेश में अभी तक करीब 11 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश 8 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 14 प्रतिशत तक कम हुई है।
प्रदेश के पूर्वी हिस्से के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में बारिश की कमी बनी हुई है। यहां करीब 19 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है।
बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सिवनी, टीकमगढ़ और डिंडौरी में सामान्य से 6 से 50 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है।
वहीं पश्चिमी हिस्से के कई जिलों में भी बारिश की कमी बनी हुई है। इनमें आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा शामिल हैं।
प्रदेश के कुछ जिलों में इस बार बारिश सामान्य से ज्यादा हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अनूपपुर, डिंडौरी, निवाड़ी, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन और राजगढ़ में औसत से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।
फिलहाल मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों में सावधानी बरतने को कहा गया है।
CG Weather update: (छत्तीसगढ़ का मौसम):छत्तीसगढ़ में मानसून अभी सक्रिय है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
वहीं कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रह सकता है। खासकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर बारिश का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।
इन इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई है।
पिछले 24 घंटे में भी प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है।
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में सबसे ज्यादा 108 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं बलरामपुर-रामानुजगंज में 82 मिलीमीटर, बस्तर में 81.2 मिलीमीटर और गरियाबंद में 72.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आगे भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
कुछ जगहों पर तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना भी बनी रहेगी। हालांकि, प्रदेश के अधिकतम तापमान में अगले कुछ दिनों में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।
राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने शहर में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक के समय खुले स्थानों पर जाने से बचें।
लोगों को पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने और बिजली के खंभों या तारों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
बिजली चमकने के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल कम करने को भी कहा गया है।
किसानों को खुले में रखी फसल और कृषि उपज को सुरक्षित जगह पर रखने की सलाह दी गई है, ताकि बारिश से नुकसान न हो।
Rajsthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 12 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं 26 और 27 अगस्त से राज्य में मानसून के कमजोर पड़ने के संकेत मिल रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पश्चिमी राजस्थान के साथ-साथ पूर्वी राजस्थान में भी मौसम ज्यादातर सूखा रह सकता है। बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।
इससे पहले पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, अलवर, धौलपुर और करौली इलाकों में शनिवार शाम से बारिश शुरू हुई थी। यह सिलसिला रविवार दोपहर तक जारी रहा।
अलवर के लक्ष्मणगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। यहां करीब 75 मिलीमीटर यानी 3 इंच पानी गिरा। बारिश के बाद लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
वहीं धौलपुर के बसेड़ी इलाके में हल्की बारिश के दौरान एक कच्चा मकान गिर गया। हालांकि, इस दौरान किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई।
रविवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
जयपुर में भी तापमान 35 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ। खास बात यह रही कि जयपुर का तापमान जैसलमेर और बाड़मेर जैसे गर्म जिलों से भी ज्यादा रहा।
मानसून के इस दौर में अलवर के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। कठूमर में 57 मिलीमीटर, रैणी में 45 मिलीमीटर और राजगढ़ में 39 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
भरतपुर के बरैठा में 46 मिलीमीटर, नदबई में 33 मिलीमीटर और रूपवास में 25 मिलीमीटर पानी गिरा।
धौलपुर के सरमथुरा में भी 23 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।
धौलपुर जिले में रविवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। राजाखेड़ा और सैंपऊ में 6-6 मिलीमीटर, बसेड़ी में 4 मिलीमीटर और बसई नवाब इलाके में 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
करौली के कुडगांव और सपोटरा में भी हल्की बारिश हुई।
पश्चिमी राजस्थान के जिलों में भले ही बारिश कम हुई है, लेकिन दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान ज्यादा नहीं बढ़ा है।
जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर जैसे गर्म इलाकों में तापमान 35 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है।
वहीं दूसरी तरफ पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है। जयपुर, पिलानी, सीकर, टोंक, झुंझुनूं और फतेहपुर में तापमान 35 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज किया गया है।
फिलहाल मौसम विभाग ने लोगों को मौसम पर नजर रखने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां कम होने के आसार हैं।
ढाई महीने बाद भी एमपी में मानसून की चाल पड़ी सुस्त, सामान्य से 11% कम बारिश
अगस्त का मौसम: झमाझम बारिश या सिर्फ उमस का दौर? जानें पूरे महीने का वेदर रिपोर्ट

मौसम लाइव अपडेट: केरल-कर्नाटक में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से 11 मौतें; कई लापता
वहीं छत्तीसगढ़ में भी कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। यहां कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। राजस्थान में बारिश की गतिविधियां अब धीरे-धीरे कम होने के संकेत हैं। हालांकि, 12 जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने तीनों राज्यों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 24 अगस्त 2026
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में डिंडौरी और बालाघाट में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। दोनों जिलों में 4 से 8 इंच तक बारिश होने का अनुमान है। इसे देखते हुए यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
इसके अलावा भोपाल, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, हरदा सहित कई जिलों में भी बारिश हो सकती है।
ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, मुरैना, भिंड, श्योपुर, सतना, सिंगरौली, मैहर, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश के आसार हैं।
भोपाल सहित कई जगह हुई बारिश
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के अनुसार, प्रदेश में 27 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
प्रदेश में अब तक 24.8 इंच बारिश
हालांकि, यह सामान्य बारिश से करीब 3 इंच कम है। इस समय तक प्रदेश में औसतन 707.3 मिलीमीटर यानी 27.8 इंच बारिश होनी चाहिए थी।
पूरे प्रदेश में अभी तक करीब 11 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश 8 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 14 प्रतिशत तक कम हुई है।
39 जिलों में सामान्य से कम बारिश
बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सिवनी, टीकमगढ़ और डिंडौरी में सामान्य से 6 से 50 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है।
वहीं पश्चिमी हिस्से के कई जिलों में भी बारिश की कमी बनी हुई है। इनमें आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा शामिल हैं।
16 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश
फिलहाल मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों में सावधानी बरतने को कहा गया है।
छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 24 अगस्त 2026
वहीं कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रह सकता है। खासकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
इन इलाकों में ज्यादा बारिश के आसार
इन इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई है।
पिछले 24 घंटे में भी प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है।
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में सबसे ज्यादा 108 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं बलरामपुर-रामानुजगंज में 82 मिलीमीटर, बस्तर में 81.2 मिलीमीटर और गरियाबंद में 72.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा बारिश का दौर
कुछ जगहों पर तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना भी बनी रहेगी। हालांकि, प्रदेश के अधिकतम तापमान में अगले कुछ दिनों में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।
रायपुर में भी बारिश की संभावना
बिजली गिरने के दौरान रखें सावधानी
लोगों को पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने और बिजली के खंभों या तारों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
बिजली चमकने के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल कम करने को भी कहा गया है।
किसानों को खुले में रखी फसल और कृषि उपज को सुरक्षित जगह पर रखने की सलाह दी गई है, ताकि बारिश से नुकसान न हो।
राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 24 अगस्त 2026
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पश्चिमी राजस्थान के साथ-साथ पूर्वी राजस्थान में भी मौसम ज्यादातर सूखा रह सकता है। बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।
भरतपुर संभाग में हुई अच्छी बारिश
अलवर के लक्ष्मणगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। यहां करीब 75 मिलीमीटर यानी 3 इंच पानी गिरा। बारिश के बाद लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
वहीं धौलपुर के बसेड़ी इलाके में हल्की बारिश के दौरान एक कच्चा मकान गिर गया। हालांकि, इस दौरान किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई।
श्रीगंगानगर रहा सबसे गर्म
जयपुर में भी तापमान 35 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ। खास बात यह रही कि जयपुर का तापमान जैसलमेर और बाड़मेर जैसे गर्म जिलों से भी ज्यादा रहा।
अलवर के कठूमर में 57 MM बारिश
भरतपुर के बरैठा में 46 मिलीमीटर, नदबई में 33 मिलीमीटर और रूपवास में 25 मिलीमीटर पानी गिरा।
धौलपुर के सरमथुरा में भी 23 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।
धौलपुर जिले में रविवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। राजाखेड़ा और सैंपऊ में 6-6 मिलीमीटर, बसेड़ी में 4 मिलीमीटर और बसई नवाब इलाके में 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
करौली के कुडगांव और सपोटरा में भी हल्की बारिश हुई।
पश्चिमी राजस्थान में गर्मी से थोड़ी राहत
जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर जैसे गर्म इलाकों में तापमान 35 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है।
वहीं दूसरी तरफ पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है। जयपुर, पिलानी, सीकर, टोंक, झुंझुनूं और फतेहपुर में तापमान 35 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज किया गया है।
फिलहाल मौसम विभाग ने लोगों को मौसम पर नजर रखने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां कम होने के आसार हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
अगस्त का मौसम: झमाझम बारिश या सिर्फ उमस का दौर? जानें पूरे महीने का वेदर रिपोर्ट
अगस्त का मौसम: झमाझम बारिश या सिर्फ उमस का दौर? जानें पूरे महीने का वेदर रिपोर्ट
मौसम लाइव अपडेट: केरल-कर्नाटक में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से 11 मौतें; कई लापता
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, कठिन विषयों की होंगी लाइव ऑनलाइन क्लास
By Harrison Masih
31 साल का साथ, फिर शादी पर उठे सवाल, ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिलाया पत्नी होने का हक
By Sanjay Dhiman