शादी का मंडप बना अखाड़ा, रह गई पैर पुजाई, हो गई कुटाई
Sandeep Kumar | Jul 13, 2024, 17:31 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-13T172853.577
दूल्हा-दुल्हन मंडप के नीचे बैठे हुए थे और शादी की रस्में एक-एक करके चल थी। इस दौरान पैर पुजाई की रस्म भी शुरू हो गई, लेकिन इस रस्म के दौरान कुछ ऐसी घटना घट गई शादी का पूरा मामला पुलिस थाना पहुंच गया। अब आइए जानते हैं शादी में मचे बवाल की इनसाइड स्टोरी...
शादी का मंडप सजा था। दूल्हा-दुल्हन मंडप ( wedding hall ) के नीचे बैठे हुए थे और शादी की रस्में चल रही थी। इसी दौरान पैर पुजाई की रस्म भी शुरू हो गई, लेकिन इस रस्म के दौरान ऐसा कुछ हो गया कि वर और वधू पक्ष के बीच जमकर लात-घूंसे चल गए।
दरअसल ये पूरा मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर के बेहट थाना इलाके स्थित फूले का पुरा गांव का है, जहां बीते रोज बिजौली थाना इलाका स्थित राई गांव के प्रदीप माहौर की बारात पहुंची थी। फूले का पुरा की रहने वाली नीलू माहौर दुल्हन बनी हुई थी।
दरवाजे पर बारात आई, तो खुशी के मारे वधू पक्ष बारात के स्वागत में जुट गया। बारात की आवभगत शुरू हो गई। बारात को स्वादिष्ट भोजन भी करवाया गया और इसके बाद शादी की रस्में एक-एक करके पूरी की जाने लगी? मंडप के नीचे पैर पुजाई की रस्म भी शुरू हो गई।
इस रस्म के मुताबिक, वधू-पक्ष दूल्हा-दुल्हन के पैर पूजने लगा और वर पक्ष पैर पूजने वाले वधू पक्ष के लोगों को नारियल बताशे देने लगे। इसी दौरान वर पक्ष के पास नारियल-बताशे कम पड़ गए। आनन-फानन में वर पक्ष ने नारियल बताशे भी मंगा लिए, लेकिन इस बात को लेकर वधू पक्ष की तरफ से वर पक्ष की हंसी उड़ाना शुरू कर दी गई। यह बात वर पक्ष को सहन नहीं हुई। दोनों पक्ष के बीच विवाद शुरू हो गया।
बात इतनी बढ़ गई कि घराती और बारातियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मंडप के नीचे रखी कुर्सियों को तोड़ दिया गया और एक-दूसरे के कपड़े तक फाड़ दिए गए। इतना ही नहीं मंडप में ही वर-वधू पक्ष के बीच जमकर लात-घूंसे चल गए। हंगामा के बाद शादी की सभी रस्में रोक दी गईं और दोनों पक्ष न्याय मांगने के लिए पुलिस थाना पहुंच गए।
![b13ad8b3-444]()
पुलिस ने जब देखा कि दूल्हा बना प्रदीप थाने पहुंचा हुआ है, तो पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और इसके बाद दोनों पक्ष को पुलिस ने काफी देर तक समझाइश दी। जब थाने पर बात नहीं बनी, तो पुलिस दुल्हन के घर पहुंच गई। यहां पुलिस ने दूल्हा और दुल्हन पक्ष को काफी देर तक समझाया। इसके बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी और फिर शादी की बची हुई रस्मों को पूरा किया गया।
![sandeep mishr]()
ग्वालियर के फूले का पुरा गांव का मामला
दरवाजे पर बारात आई, तो खुशी के मारे वधू पक्ष बारात के स्वागत में जुट गया। बारात की आवभगत शुरू हो गई। बारात को स्वादिष्ट भोजन भी करवाया गया और इसके बाद शादी की रस्में एक-एक करके पूरी की जाने लगी? मंडप के नीचे पैर पुजाई की रस्म भी शुरू हो गई।
पैर पूजने की रस्म के दौरान भिड़े वर-वधू
बात इतनी बढ़ गई कि घराती और बारातियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मंडप के नीचे रखी कुर्सियों को तोड़ दिया गया और एक-दूसरे के कपड़े तक फाड़ दिए गए। इतना ही नहीं मंडप में ही वर-वधू पक्ष के बीच जमकर लात-घूंसे चल गए। हंगामा के बाद शादी की सभी रस्में रोक दी गईं और दोनों पक्ष न्याय मांगने के लिए पुलिस थाना पहुंच गए।
b13ad8b3-444
मारपीट का मामला पुलिस थाना पहुंचा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA