व्हीलचेयर खरीदी घोटाला : विभागीय अधिकारियों ने लाखों की कमीशन के लिए फर्म से किया घोटाला

Amresh Kushwaha | Jun 29, 2025, 09:22 IST
wheelchair-scam
श्योपुर में व्हीलचेयर की खरीदी में विभागीय अधिकारियों का बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां 1 लाख 43 हजार रुपए की अधिक भुगतान को उजागर किया गया है।

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में व्हीलचेयर की खरीदी को लेकर एक बड़ा घोटाला सामने आया है। जहां प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के लिए कई योजनाएं चला रही है, वहीं एक फर्म के साथ मिलकर विभागीय अधिकारियों ने लाखों रुपए का घोटाला किया है। विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान व्हीलचेयर की खरीदी की गई थी। उस समय ग्राम पंचायतों को व्हीलचेयर 5 हजार रुपए की दर पर दी गई थी। लेकिन वही फर्म जब लोकसभा चुनाव के दौरान व्हीलचेयर सप्लाई करती है, तो कीमत 8 हजार 400 रुपए हो जाती है। इस आश्चर्यजनक वृद्धि के कारण विभाग को 1 लाख 43 हजार रुपए अधिक चुकाने पड़े।



ये खबर भी पढ़िए...मानवता शर्मसार: एंबुलेंस नहीं मिली तो व्हीलचेयर से अस्पताल लेकर पहुंचा मजबूर बेटा



कमीशन के कारण किमतो में वृद्धि

ये खबर भी पढ़िए...दिव्यांगों का शोषण: सागर के घरौंदा आश्रम संचालक ने दिव्यांग बच्चों से मंगवाई भीख



नियमों की उड़ाई गई धज्जियां

सवाल यह भी उठता है कि नियमों की धज्जियां क्यों उड़ाई गई। सरकार के नियमों के अनुसार, 2 लाख 50 हजार रुपए से अधिक की खरीदारी को निविदा प्रक्रिया के तहत किया जाना चाहिए था, लेकिन इस खरीदारी को सीधे जैम पोर्टल से किया गया। इस प्रक्रिया में कोटेशन के बजाय सीधे खरीदारी की गई। इससे अन्य फर्मो को प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका नहीं मिला। साथ ही सरकार को अधिक भुगतान करना पड़ा।



ये खबर भी पढ़िए...30 लाख दिव्यांगजनों से किया वादा भूली सरकार, MP दिव्यांग पेंशन में बिहार से भी पीछे



फर्म की सफाई, लेकिन सवाल बरकरार

लगातार की जा रही फर्म से खरीदारी

अशोक यादव ने आरोप लगाया कि यह खरीदारी एक ही फर्म, एचएचडब्ल्यू केयर प्राइवेट लिमिटेड से लगातार की जाती रही है। उनका कहना था कि विभागीय अधिकारियों शशिकिरण इक्का और राजवीर की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है। यह निरंतर खरीदारी और कीमतों में बेवजह वृद्धि किसी बड़े घोटाले का संकेत देती है।



ये खबर भी पढ़िए...भोपाल उपभोक्ता फोरम की EPFO को फटकार, ब्याज सहित चुकाओ 28 लाख, दिव्यांग को मिला न्याय



दिव्यांगजनों पर पड़ेगा घोटाले का असर

इस घोटाले का असर उन दिव्यांगजनों पर भी पड़ सकता है, जिन्हें सरकार के जरिए दी जाने वाली व्हीलचेयरों का इंतजार रहता है। यदि विभागीय अधिकारी इस तरह के घोटालों में शामिल होते हैं, तो सरकारी योजनाओं की वास्तविकता और उनका उद्देश्य सवालों के घेरे में आ जाते हैं। इसके साथ ही सरकारी धन का गलत तरीके से उपयोग भी किया जा रहा है। इससे समाज के गरीब और जरूरतमंद वर्ग को नुकसान हो रहा है।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



दिव्यांग कैंडिडेट | disability | श्योपुर न्यूज | scam | व्हीलचेयर घोटाला | MP News | MP | Madhya Pradesh | सामाजिक न्याय विभाग | Social Justice Department



Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • श्योपुर न्यूज
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • दिव्यांग कैंडिडेट
  • श्योपुर
  • दिव्यांग
  • सामाजिक न्याय विभाग
  • scam
  • Social Justice Department
  • घोटाला
  • disability
  • व्हीलचेयर घोटाला