कहां हैं पंडोखर महाराज, जीतू पटवारी और गृहमंत्री नरोत्तम दोनों की जीत की निकाली थी चिट्‌ठी लेकिन हो गया उलट

BP Shrivastava | Dec 04, 2023, 24:00 IST
Share
कहां हैं पंडोखर महाराज, जीतू पटवारी और गृहमंत्री नरोत्तम दोनों की जीत की निकाली थी चिट्‌ठी लेकिन हो गया उलट
कहां हैं पंडोखर महाराज, जीतू पटवारी और गृहमंत्री नरोत्तम दोनों की जीत की निकाली थी चिट्‌ठी लेकिन हो गया उलट

पंडोखर महाराज ने विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता जीतू पटवारी और मंत्री रहे नरोत्तम मिश्रा की पर्ची निकाल कर जीत का ऐलान किया था, लेकिन दोनों की नेता हार गए। बाबा गुरुशरण शर्मा खूब ट्रोल हो रहे हैं।

संजय गुप्ता, INDORE. राउ से कांग्रेस नेता जीतू पटवारी इस बार दोगुने मत (11406) मत से जीतेंगे और मेहनत कर लेंगे तो 40 हजार से भी जीत जाएंगे। यह बात 11 जून को इंदौर पहुंचे पंडोखर महाराज ने बीजलपुर में मंच से की थी। तब उन्होंने एक युवक को बुलाकर चिट्‌ठी खोली थी और जीतू पटवारी की जीत के लिए आश्वस्त किया था। इसी तरह उन्होंने दतिया में गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जीत की भविष्यवाणी की थी।

दोनों ही हार गए

जीतू पटवारी की जगह बीजेपी के मधु वर्मा ने मेहनत कर ली और जीतू 35 हजार से अधिक वोट से हार गए। इसी तरह गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी अपने दतिया विधानसभा से 7156 वोट से हार गए। यानि की पंडोखर महाराज की दोनों ही बड़ी भविष्यवाणी सिरे से गलत साबित हुई।

अब बाबा हो रहे हैं ट्रोल

अब हर कोई बाबा को पूछ रहा और सोशल मीडिया सहित तमाम जगहों पर ट्रोल हो रहे हैं, लोग पूछ रहे हैं कि बाबा भविष्यवाणी का क्या हुआ? दरअसल बाबा जी अपने नंबर नेताओं के सामने बढ़ाने के लिए कई मन-गढ़ंत भविष्यवाणियां कर दी थी जो कल आए चुनाव परिणाम में झूठी साबित हुई इसके बाद बाबा भक्तो के निशाने पर है । बाबा जी इंदौर यात्रा के दौरान विधायक जीतू पटवारी के घर गए थे तब एक भक्त के सवाल के जवाब में कहा था की जीतू 100% विजय होंगे और लीड 40 हजार जायेगी । बाबा की भविष्यवाणी जीतू की जगह मधु वर्मा के लिए सही हो गई।

Tags:
  • Indore News
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर समाचार
  • Pandokhar Maharaj's slip proved wrong
  • Jitu Patwari and Narottam Mishra lost
  • Pandokhar Maharaj had taken out the slip of Patwari and Narottam's victory
  • पंडोखर महाराज की पर्ची गलत साबित हुई
  • जीतू पाटवारी और नरोत्तम मिश्रा हारे
  • पंडोखर महाराज ने पटवारी और नरोत्तम की जीत की पर्ची निकाली थी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA