सीएम Mohan Yadav ने क्यों कहा, Congress अपने झंडे से केसरिया रंग हटाए

Jitendra Shrivastava | Apr 21, 2024, 18:12 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

16 अप्रैल को दूरदर्शन ने सोशल मीडिया X पर नया प्रमोशनल वीडियो शेयर किया। इसके कैप्शन में लिखा कि हालांकि, हमारे मूल्य वही हैं, अब हम एक नए अवतार में उपलब्ध हैं। ऐसी समाचार यात्रा के लिए तैयार हो जाएं जो पहले कभी नहीं देखी गई।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ( Mohan Yadav ) ने कांग्रेस ( Congress ) पर बड़ा हमला बोला है। भोपाल में महावीर जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से चर्चा में मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस को भगवा रंग से इतनी आपत्ति है तो अपने झंडे में से भगवा रंग हटा दें।

भगवा हमारा त्याग, वैराग्य का प्रतीक हैः सीएम

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- कांग्रेस और वामपंथी सोच पर शर्म और हंसी आती है साथ ही नाराजगी भी है। भगवा रंग के ऊपर कांग्रेस को आपत्ति है। कांग्रेस चाहती क्या है? वामपंथी और विरोधी दल को ये समझ नहीं आता कि भगवा हमारा त्याग, वैराग्य का प्रतीक है, सूर्य संस्कृति के वाहक हैं। दूरदर्शन के लोगो पर सफेद की जगह नारंगी कलर, भगवा कलर आया है। ये तो त्याग का प्रतीक है। मैं उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस अपने बोले गए शब्दों के लिए माफी मांगेगी।

दूरदर्शन के लोगो का रंग नारंगी होने से विवाद

दरअसल, पब्लिक ब्रॉडकास्टर दूरदर्शन ने अपने अंग्रेजी चैनल डीडी न्यूज के लोगो का रंग नारंगी कर दिया है। इसको लेकर तमाम विपक्षी दल के नेता विरोध कर रहे हैं। 16 अप्रैल को दूरदर्शन ने सोशल मीडिया X पर नया प्रमोशनल वीडियो शेयर किया। इसके कैप्शन में लिखा कि हालांकि हमारे मूल्य वही हैं, अब हम एक नए अवतार में उपलब्ध हैं। ऐसी समाचार यात्रा के लिए तैयार हो जाएं जो पहले कभी नहीं देखी गई। बिल्कुल नए डीडी न्यूज का अनुभव करें। डीडी न्यूज- भरोसा सच का।

​​​​​​राहुल गांधी का बयान देश के लिए चिंताजनक

सीएम ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के अग्निवीर योजना बंद करने के बयान पर कहा कि कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी की सोच ही देश के लिए बड़ी ही चिंताजनक है। वे सदैव सेना के पराक्रम पर प्रश्न उठाते हैं। अग्निवीर योजना पर प्रश्न उठाते हैं। जो उनकी सोच है, वह हमेशा देश को दुर्भाग्यपूर्ण व्यवस्था में ले जाती है। उम्मीद करता हूं। मध्यप्रदेश में आकर के वह अपनी भूल सुधार करेंगे।

सीएम के बयान पर पीसीसी चीफ का पलटवार

अग्निवीर योजना पर राहुल गांधी को लेकर दिए गए सीएम मोहन यादव के बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उन्होंने X पर पोस्ट कर पलटवार किया...

THESOOTR
THESOOTR

कांग्रेस प्रवक्ता बोले- इधर-उधर की बात न करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के झंडे से भगवा रंग हटाने वाले बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि इनके पूर्वज आजादी की लड़ाई के समय अंग्रेजों के टॉयलेट साफ किया करते थे। ये उस एजेंडे को आगे बढ़ाने में लगे हैं। कांग्रेस ने इस देश के लिए शहादत दी है। आजादी दिलाई है। इस देश के लोकतंत्र के संवैधानिक ढांचे को आगे बढ़ाने का काम करें। मूल मुद्दे पर बात करें यह देश तिरंगे का है और तिरंगे का ही रहेगा। न तो सिंगल रंग का देश होगा, और न ही देश का झंडा होगा। इस बात को ध्यान रखें और इस देश के मूल मुद्दों पर बात करें । महंगाई बेरोजगारी कब कम होगी। इधर-उधर की बात न करें। मूल मुद्दों पर बात करें।

Tags:
  • CONGRESS
  • Mohan Yadav
  • डीडी न्यूज के लोगो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि