एमपी को 'बेस्ट एमपी' बनाएंगे- अमित शाह, बोले कांग्रेस की खुद की गारंटी नहीं, वो क्या गारंटी देंगे

The Sootr | Nov 13, 2023, 24:00 IST
Share
एमपी को 'बेस्ट एमपी' बनाएंगे- अमित शाह, बोले कांग्रेस की खुद की गारंटी नहीं, वो क्या गारंटी देंगे
एमपी को 'बेस्ट एमपी' बनाएंगे- अमित शाह, बोले कांग्रेस की खुद की गारंटी नहीं, वो क्या गारंटी देंगे

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विदिशा जिले के सिरोंज और चांचौड़ा में सभा की। इस दौरान उन्होंने कहा बेमिसाल MP को बेस्ट MP बनाएंगे।

VIDISHA. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विदिशा जिले के सिरोंज और चांचौड़ा में सभा की। इस दौरान उन्होंने कहा बेमिसाल MP को बेस्ट MP बनाएंगे। बंटाढ़ार ने मप्र को बीमारु राज्य बनाकर छोड़ दिया है, लेकिन बीजेपी ने मध्यप्रदेश को 18 साल में बेमिसाल प्रदेश बनाया है। इसी साथ ये भी कहा कि कांग्रेस ने पांच गारंटी दी है, जिनकी खुद की गारंटी नहीं है वो लोगों को क्या गारंटी देंगे।

चांचौड़ा में शाह के मुख्य बातें

  • कमलनाथ जवाब नहीं दे रहे: कमलनाथ करप्शननाथ और बंटाढार दिग्विजय की जोड़ी मध्यप्रदेश का भला नहीं कर सकती। मैं 10 दिन से पूछ रहा हूं, कमलनाथ मेरे किसी सवाल का जवाब नहीं दे रहे। मैं उनसे हिसाब मांग रहा हूं।
  • राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा: मोदीजी ने महिलाओं को 30% आरक्षण देने का काम किया। नई संसद बनाई। धारा 370 हटाई, कश्मीर को अपना बनाया। अयोध्या में अब 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
  • चंद्रमा पर शिवशक्ति पॉइंट: चंद्रमा पर चंद्रयान पहुंचा तो उस पॉइंट को मोदीजी ने शिवशक्ति नाम दिया। भारत का गौरव बढ़ाया। बंटाढार और करप्शननाथ को मध्यप्रदेश की सरकार बनाने दे सकते हैं क्या?
  • 2024 में मोदीजी को पीएम बनाना है: आप मेरे दो काम करोगे, चांचौड़ा में मीणा जी को तो आप जिताओगे ही। लेकिन 2024 में मोदीजी को भी प्रधानमंत्री बनाना है। वोट का बटन इतने गुस्से से दबाना कि बटन यहां दबे और करंट इटली में लगे।

शाह के भाषण की 6 मुख्य बातें

  • कमलनाथ की मनषापुराण सरकार को प्रणाम : मनमोहन सरकार और कमलनाथ के मनषापुराण सरकार को प्रणाम करता हूं। एक ओर परिवारवाद पार्टी कांग्रेस है और दूसरी ओर मोदीजी की देश को सुरक्षित करने वाली बीजेपी पार्टी है।
  • बेटों को मुख्यमंत्री बनाना है : कमलनाथ के मन में नकुलनाथ को मुख्यमंत्री बनाना है, बंटाढ़ार को भी बेटे को मुख्यमंत्री बनाना है। सोनिया गांधी को बेटे राहुल को प्रधानमंत्री बनाना है। ये अपने बेटे-बेटी के लिए काम करने वाले लोग हैं, ये देश का क्या भला करेंगे?
  • मैं बनिया हूं, हिसाब लाया हूं : 10 साल तक केंद्र में UPA की सरकार चली। मध्यप्रदेश को कितना रुपया दिया गया? मैं तो बनिया हूं हिसाब लेकर आया हूं। इन्होंने 2004-14 तक 2 लाख करोड़ दिया। मोदीजी ने 9 साल में 6 लाख 35 हजार करोड़ रुपए दिए।
  • गरीबी नहीं, गरीबों को हटाया : कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया। इन्होंने गरीबी तो नहीं हटाई, लेकिन गरीबों को हटाने का काम किया। मोदीजी ने गरीब कल्याण के लिए कदम उठाए।
  • कमल की सरकार बना दो : मोदीजी ने 21 हजार करोड़ रुपए किसानों के अकाउंट में भेजा है। कमल की सरकार बना दो। साल का 12 हजार रुपए किसानों को देंगे और अगर मोदीजी इस बार फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे तो सभी को पांच साल तक मुफ्त राशन मिलेगा।
  • अयोध्या के दर्शन कराएंगे : जब बीजेपी सरकार बनेगी, तब बारी-बारी से सभी को अयोध्या में राम लला के दर्शन कराए जाएंगे। साथ ही उन्होमने ये भी कहा कि हमने तय किया है कि मध्यप्रदेश में 6 एक्सप्रेसवे बनाएंगे।
Tags:
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • Amit Shah
  • अमित शाह
  • Amit Shah will make MP 'Best MP'
  • Shah's visit to Vidisha
  • एमपी को 'बेस्ट एमपी' बनाएंगे अमित शाह
  • शाह का विदिशा दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती