महिला का नहाते हुए वीडियो बनाया, फिर मांगे तीन लाख रुपए, अब पकड़े गए
Raj Singh | Nov 30, 2024, 13:00 IST
बेशर्मी की सारी हदें पार
गुना में महिला का नहाते हुए वीडियो बनाकर जयपाल और उसके तीन दोस्तों ने महिला से 3 लाख रुपए की मांग की। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मध्य प्रदेश के गुना जिले के सिरसी इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां जयपाल नामक युवक ने महिला का नहाते हुए वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। जयपाल ने अपने तीन दोस्तों दीपक ओझा, मोनू बैरागी और भोला यादव के साथ मिलकर महिला से 3 लाख रुपए की मांग की।
7 नवंबर 2024 को महिला के छोटे बेटे के मोबाइल पर यह वीडियो भेजा गया। इसके बाद महिला के जेठ के लड़के को भी वीडियो और फोटो भेजे गए। लगातार ब्लैकमेल से परेशान होकर महिला के बेटे ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सिरसी थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपी जेल भेज दिए गए हैं।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
यह मामला जुलाई 2023 में शुरू हुआ जब युवक ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे थे। बॉल एक मकान पर चली गई। बॉल लेने गए जयपाल ने देखा कि एक महिला नहा रही थी। उसने चुपके से उसका वीडियो बना लिया और अपने दोस्तों के साथ ब्लैकमेल की योजना बनाई। आरोपियों ने शुरुआत में महिला से दो बार 15-15 हजार रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद उन्होंने 3 लाख रुपए की मांग की और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं मिले तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।
वीडियो और फोटो भेजकर दबाव
पुलिस की कार्रवाई
FAQ
- यह ब्लैकमेलिंग का मामला कब सामने आया?
यह मामला जुलाई 2023 में शुरू हुआ और नवंबर 2024 में उजागर हुआ। - ब्लैकमेल करने में कितने आरोपी शामिल थे?
ब्लैकमेलिंग में चार आरोपी शामिल थे। - आरोपियों ने महिला से कितनी रकम मांगी?
आरोपियों ने महिला से 3 लाख रुपए की मांग की। - पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। - आरोपियों के खिलाफ कौन-कौन से आरोप लगाए गए हैं?
ब्लैकमेलिंग, धमकी और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप लगाए गए हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari