बुरहानपुर में मानवता शर्मसार, महिला के शव के साथ अश्लील हरकत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Sanjay Dhiman | Oct 15, 2025, 17:52 IST
Share
burhanpur dead body case
Photograph: (the sootr)

बुरहानपुर में महिला के शव से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला डेढ़ साल पुराना बताया जा रहा है, लेकिन इसका सीसीटीवी फुटेज अब वायरल हो रहा है।

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में मानवता को झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना में एक व्यक्ति ने मृत महिला के शव के साथ यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया। यह घटना भले ही अप्रैल 2024 की हो, लेकिन इसका सीसीटीवी फ़ुटेज अब सामने आया है जो वायरल हो रहा है।

यह वारदात बुरहानपुर जिले के खकनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सरकारी मुर्दाघर की है। घटना के सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद स्वास्थ्य और पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग पर इस घटना को डेढ़ साल छिपाने के आरोप भी लग रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज में यह आया सामने

यह घटना 18 अप्रैल 2024 की सुबह लगभग 6:45 बजे से 7:05 बजे के बीच की है। सीसीटीवी फ़ुटेज में देखा गया कि एक युवक पोस्टमॉर्टम रूम के बाहर महिला के शव को स्ट्रेचर पर रखे हुए देखता है। युवक पहले इधर-उधर देखता है और फिर शव की ओर बढ़ता है। वह शव से छेड़छाड़ करता है। कुछ देर बाद उसे घसीटते हुए अपने साथ लेकर चला जाता है। करीब 20 मिनट बाद वह शव को फिर से उसी स्थान पर पटक कर भाग जाता है।

यह खबरें भी पढ़ें...

एमपी में उच्च शिक्षा विभाग के आदेश ने फीका कर दिया सैकड़ों परिवारों का त्योहार

एमपी में ओबीसी युवक से पैर धुलवाकर पानी पिलाने का मामला, HC ने कहा- NSA लगाओ

25e1689b-2bc
25e1689b-2bc

पहचान के बाद आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद यह मामला खकनार थाने में 7 अक्टूबर 2025 को दर्ज किया गया। डॉक्टर आद्या डाबर ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला धारा 297 के तहत दर्ज कर आरोपी की पहचान कर ली है। आरोपी का नाम निलेश (उम्र 25 वर्ष) है, जो भौराघाट का रहने वाला है।

पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच की। अस्पताल के रिकॉर्ड की मदद से आरोपी की पहचान की गई। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और उसे बुधवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया है।

48735b2e-abf
48735b2e-abf

बुरहानपुर कलेक्टर ने बनाई जांच समिति

बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए एक जांच समिति बनाई है। इस समिति ने घटना की जांच की और अस्पताल का रिकॉर्ड खंगाला। समिति ने वीडियो की सच्चाई की पुष्टि की। टीम ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी।

महिला की लाश के साथ छेड़छाड़ के इस मामले को ऐसे समझें

  1. बुरहानपुर के खकनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक युवक ने महिला के शव से छेड़छाड़ की।सीसीटीवी फुटेज में यह घटना कैद हो गई।
  2. घटना 18 अप्रैल 2024 की सुबह 6:45 बजे से 7:05 बजे के बीच हुई, जब युवक शव से अश्लील हरकत करता है और उसे घसीटकर ले जाता है।
  3. वीडियो लीक होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार किया।
  4. कलेक्टर हर्ष सिंह ने एक जांच समिति बनाई, जिसने वीडियो की सच्चाई की पुष्टि की और रिपोर्ट सौंपी।
  5. अस्पताल के स्टाफ ने घटना को दबाए रखा था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज लीक होने के बाद मामला उजागर हो गया।

एक साल 5 महीने दबा रहा मामला

इस घटना के बाद अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्य विभाग में घबराहट का माहाैल है। विभाग के कर्मचारियों पर आरोप है कि मामले को जानबूझकर दबाए रखा गया। पूरे मामले की जानकारी होने के बाद भी कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई। सीएमएचओ डॉ. आरके वर्मा ने भी इस पूरे घटनाक्रम को स्वास्थ्य विभाग की बड़ी चूक माना है।

यह खबरें भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश पुलिस के दो चेहरे, SDOP पूजा पांडे ने किया विभाग को शर्मसार तो CSP हिना खान बनीं लॉ एंड ऑर्डर की मिसाल

बंशी गुर्जर फर्जी एनकाउंटर में गिरफ्तार डीएसपी ग्लेडविन और सीबीआई गिरफ्तारी से बच रहे CSP विवेक गुप्ता उलझे

फुटेज लीक होने से खुला मामला

यह पूरा घटना अप्रैल 2024 में अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। बीते दिनों सीसीटीवी फुटेज के लीक होने के बाद यह मामला सामने आया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस मामले में कई अन्य वीडियो फुटेज की जांच भी की जा रही है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • पुलिस विभाग
  • सीसीटीवी फुटेज
  • बुरहानपुर
  • बुरहानपुर कलेक्टर
  • मृत महिला के शव के साथ यौन शोषण
  • महिला के शव से छेड़छाड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि