गहने जीतने के लालच में साइबर ठगों के चंगुल में फंसी महिला, हुई मानसिक बीमार

Sanjay Dhiman | Jun 19, 2025, 19:25 IST
Share
cyber Kidnapping Case11
Photograph: (the sootr)

भले ही सरकार cyber crime साइबर ठगों से बचने के लाख तरीके बताए, लेकिन ठग नए नए तरीके खोज लेते हैं। ताजा मामला जबलपुर की एक आशा कार्यकर्ता का है। जिसे ठगों ने इतना प्रताडित किया कि वह मानसिक रूप से बीमार हो गई। साइबर ठगों ने उससे चार लाख रुपए ठग लिए,

भले ही सरकार साइबर ठगों से बचने के लाख तरीके बताए, लेकिन ठग नए-नए तरीके खोज लेते हैं। ताजा मामला जबलपुर की एक आशा कार्यकर्ता का है। उसे ठगों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह मानसिक रूप से बीमार हो गई।

जबलपुर के बरगी क्षेत्र में रहने वाली आशा कार्यकर्ता को साइबर ठगों ने लाटरी में गहने जीतने का लालच देकर चार लाख रुपए ठग लिए। इसके साथ ही पुलिस की धमकी देकर उसे इतना प्रताड़ित किया गया कि वह मानसिक रूप से बीमार हो गई।

लाॅटरी के नाम पर महिला को फसाया

बरगी निवासी आशा कार्यकर्ता को Cyber crime साइबर ठग ने मार्च-2025 फोन कर लाॅटरी में सोने चांदी के जेवर जीतने का लालच दिया। जब महिला ने उनसे जेवरों की बात तो ठगों ने कहा कि वे पुलिस के पास है। ठग ने महिला से चार लाख रुपए की डिमांड की। ऐसा न करने पर पुलिस केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस के डर से महिला ने अपने जेवर बेचकर ठगों को रुपए दे दिए।

यह खबरें भी पढ़ें...

लाड़ली बहना योजना: सीएम मोहन यादव का ऐलान, रक्षाबंधन पर बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए

प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी: पंचायत सचिव सस्पेंड, एक की वेतनवृद्धि रोकी गई

ठगों के कहने पर छोड़ दिया घर

बताया जा रहा है कि ठगों ने महिला का इस तरह से ब्रेनवाॅश कर दिया था कि वह उनका हर कहना मान रही थी। ठगों के कहने पर महिला ने अप्रैल में घर छोड़ दिया। इस दौरान यह महिला मुंबई, सूरत होते हुए दिल्ली पहुंची। यहां भी ठग लगातार उसे अपनी बातों में फंसाकर बरगलाते रहे।

ब्रेनवाॅश कर बनवाया अपहरण का वीडियो

ठगों के चंगुल में फंसी महिला की परेशानी जानकर ठगों ने उससे स्वयं के अपहरण का फर्जी वीडियो बनवा लिया। इसी वीडियो को इन ठगों ने महिला के परिजनों को भेजकर रुपए की मांग की।

परिजनों ने इस वीडियो के आधार पर पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद पूरा मामला खुला। पुलिस ने महिला के फोन की लोकेशन ट्रेस कर उसे दिल्ली में खोज निकाला।

यह खबरें भी पढ़ें...

PG के स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट है Sitaram Jindal Foundation Scholarship, आप भी करें आवेदन

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला : आवास योजनाओं में भी मिलेगा अल्पसंख्यकों को 15% आरक्षण

मनोचिकित्सक से करवाई जा रही काउंसलिंग

एएसपी समर वर्मा ने बताया कि महिला के दिमाग में अभी भी ठगों की बातें गूंज रही है। उसे लगता है कि ठग जेल में है। जेल से छूटने के बाद उसके जेवर मिल जाएंगे। वह बार-बार इसी प्रकार की बातें कर रही है। इसे देखते हुए पुलिस अब मनोचिकित्सक से उसकी काउंसलिंग करवा रही है।

एमपी न्यूज हिंदी

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • जबलपुर
  • दिल्ली
  • पुलिस
  • मुंबई
  • आशा कार्यकर्ता
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • साइबर ठग
  • सूरत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती