इंदौर पुलिस ने मातृशक्ति के पर्व नवरात्रि में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक अहम फैसला लिया है। पुलिस ने नारी शक्ति दल गठित किए हैं। यह दल गरबों में मनचलों और शरारती तत्वों पर नजर रखेंगे और उनकी हरकतों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करेंगे। कुल 128 दल बनाए गए हैं, जिसमें 256 महिल पुलिसकर्मी व्यवस्थाएं संभाल रही हैं। यह महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से पेट्रोलिंग करते हुए मनचलों पर नजर रख रही हैं।
पुलिस ने बताया इसलिए किया गठन
एडिशनल पुलिस कमिशनर अमित सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति की सुरक्षा को लेकर अहम आदेश दिए हैं कि प्रदेश में शक्ति दलों का गठन किया जाए। इसी के तहत शनिवार से एक नया अभियान शुरू किया है, जिसका नाम महिला शक्ति दल दिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य महिला संबंधी अपराध को रोकना है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में कांग्रेस का मशाल जुलूस रोका, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सहित कई कांग्रेसी गिरफ्तार
स्कूटी पर घूम रहा है हर दल
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देखने में आता है कि गरबा पांडाल में आने वाली महिलाएं और गरबा करने वाली महिलाओं के साथ छेड़खानी संबंधी घटनाएं होती हैं। उसे रोकने के लिए इस शक्ति दल का गठन किया गया है। हर दल में एक स्कूटी पर दो महिलाएं रहेंगी, जिसमें एक महिला पुलिस कर्मी और एक नगर सुरक्षा समिति की सदस्य है।
पुलिस थाने से भी मिलेगी मदद
इन महिला आरक्षकों को जरूरत पड़ने पर नजदीकी पुलिस थाने से भी मदद मिलेगी। इसके लिए अतिरिक्त बल भी तैयार है। जानकारी देते हुए एडिशनल कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि शहर के चार जोन में यह प्रदेश व्यापी अभियान की शुरुआत की गई है। हर थाने में चार पुलिस पेट्रोलिंग वहां रहेंगे, जो क्षेत्र में होने वाले गरबा पांडलो की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।
महिला कांस्टेबल सुरक्षा में तैनात रहेगी और आसपास घूम कर मनचलों पर निगाह रखेगी और धड़पकड़ कर थाने तक पहुंचाया जाएगा। शासन द्वारा 15 लीटर पेट्रोल भी अतिरिक्त एक पेट्रोलिंग वहां को दिया गया है। साथ ही साथ डायल हंड्रेड थाना पेट्रोलिंग वहां भी आवश्यकता पड़ने पर तत्काल मौजूद होगा। हमारा मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
thesootr links
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें