घरेलू हिंसा की शिकार महिलाएं चलाएंगी महिला थानों में शक्ति कैफे, पुलिस ने चुने 17 थाने
Pooja Kumari | Jan 26, 2024, 13:06 IST
घरेलू हिंसा की शिकार महिलाएं चलाएंगी महिला थानों में शक्ति कैफे, पुलिस ने चुने 17 थाने
पुलिस कमिश्नर ऑफिस और महिला थाने में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हुए शक्ति कैफे अब शहर के 17 पुलिस थानों में भी खोले जाएंगे।
BHOPAL. पुलिस कमिश्नर ऑफिस और महिला थाने में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हुए शक्ति कैफे अब शहर के 17 पुलिस थानों में भी खोले जाएंगे। बताया जा रहा है कि इसके माध्यम से पुलिसकर्मियों व आगंतुकों को चाय-नाश्ता मिल सकेगा। बता दें कि इस योजना का मकसद घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है। ऐसी महिलाओं के लिए पुलिस थाना परिसरों में अब शक्ति कैफे शुरू किए जाएंगे, ताकि महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।
पुलिस थानों में संचालित ऊर्जा हेल्प डेस्क से जुड़े सामुदायिक समूह शक्ति समिति की सदस्य महिलाएं इन कैफे का संचालन करेगी। बता दें कि ये महिलाएं घरेलू हिंसा से प्रभावित होने के बाद स्वावलंबी जीवन जीने के लिए संघर्ष कर रही हैं। महिला सुरक्षा डीसीपी नीतू सिंह ठाकुर का कहना है कि भोपाल कमिश्नरेट, एसबीआई और सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से इस योजना को लागू किया जा रहा है। एसबीआई इन महिलाओं को 1-1 लाख रुपए का मुद्रा लोन भी उपलब्ध कराएगा। ताकि कैफे के संचालन में आर्थिक रूप से कोई परेशानी न आए। जानकारी के मुताबिक इस संबंध में पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा की एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी हैं।
इस योजना के तहत चयनित महिलाओं को स्किल्ड मैनपॉवर के तौर पर तैयार करने पर भी फोकस किया गया है। साथ ही कैफे के संचालन के लिए विशेष ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इसमें कस्टमर से डीलिंग, व्यंजन बनाना बैंक अकाउंट मेंटेन करना सिखाया जाएगा। पिपलानी, गोविंदपुरा, निशातपुरा, कमलानगर, छोलामंदिर, टीटी नगर, चूनाभट्टी, हबीबगंज, शाहपुरा, बागसेवनिया, अरेरा हिल्स, बैरागढ़, अशोका गार्डन, कोतवाली, रातीबड़, कोलार रोड और मंगलवारा थाना में शक्ति कैफे शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा आनंदनगर चौकी में भी कैफे संचालित करने के लिए चिह्नित किया गया है।
स्वावलंबी जीवन जीने के लिए कर रही हैं संघर्ष
महिलाओं को दी जाएगी ट्रेनिंग
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA