युवा दिवस पर बनी दुनिया की सबसे बड़ी 3D रंगोली, CM मोहन ने भी भरे रंग
Siddhi Tamrakar | Jan 12, 2025, 14:39 IST
MOHAN YADAV ON YUVA DIWAS
भोपाल में स्वामी विवेकानंद जयंती पर 18 हजार स्क्वायर फीट में दुनिया की सबसे बड़ी 3D रंगोली बनाई गई, जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने मान्यता दी है। सीएम डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में यह अवॉर्ड शिखा शर्मा और उनकी 12 सदस्यीय टीम को सौंपा गया है।
मध्य प्रदेश ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर राज्य सरकार का ओर से आयोजित मिशन के तहत भोपाल में दुनिया की सबसे बड़ी 3D रंगोली बनाई गई। यह रंगोली 18 हजार स्क्वायर फीट में बनी और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस रिकॉर्ड को मान्यता दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में यह अवॉर्ड शिखा शर्मा और उनकी 12 सदस्यीय टीम को सौंपा गया। इस रंगोली में सबसे पहले स्वामी विवेकानंद का चित्र बनाया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र और उनके बगल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का चित्र बनाया गया है।
![अद्भुत! 18 हजार स्क्वेयर फीट में बनी विश्व की सबसे बड़ी 3D रंगोली, युवा दिवस पर सीएम मोहन यादव का खास कार्यक्रम - world largest 3d rangoli made in mp in 18]()
![Mp News: It Took 48 Hours To Make Vivekananda's 3-d Rangoli, Cm Unveiled It, Recorded In World Record - Amar Ujala Hindi News Live - Mp News:विवेकानंद की 3-d रंगोली बनाने में]()
भोपाल के शौर्य स्मारक में बनाई गई यह विशाल रंगोली 225 X 80 फीट आकार में थी, जिसमें 4 हजार किलो ऑर्गेनिक रंगों का इस्तेमाल हुआ है। शिखा शर्मा और उनकी टीम ने इस रंगोली को बनाने में 48 घंटे का समय लिया है।
![युवा दिवस पर बनी सबसे बड़ी 3D रंगोली, मोहन यादव ने भी भरे रंग, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड]()
शिखा शर्मा ने बताया कि उनका लक्ष्य अब एक लाख स्क्वायर फीट में रंगोली बनाकर एक नया रिकॉर्ड बनाने का है। इसके लिए वे आने वाले उज्जैन सिंहस्थ को लेकर तैयारी कर रही हैं। शिखा शर्मा को नेपाल और थाईलैंड में अवॉर्ड मिल चुका है और उन्हें जयपुर के इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल में गोल्ड मेडल भी मिल चुका है।
![Yuva Diwas 2025: भोपाल ने दर्ज किया नया रिकॉर्ड, बनाई गई दुनिया की सबसे बड़ी 3-डी रंगोली | Yuva Diwas 2025 Bhopal registered new World record for 3D rangoli of Swami Vivekananda]()
रंगोली बनाने वाली टीम की सदस्य अर्पिता राजपूत ने बताया कि इतने बड़े आकार की रंगोली बनाना चैलेंजिंग था। रात में ओस गिरने से कारपेट गीला हो गया था, जिससे रंग ठीक से नहीं भर पा रहे थे। दिन में तेज हवा से रंग उड़ने का डर था, लेकिन टीम ने इसे सफलतापूर्वक पूरा किया।
![Department Of Public Relations,M.P.]()
अद्भुत! 18 हजार स्क्वेयर फीट में बनी विश्व की सबसे बड़ी 3D रंगोली, युवा दिवस पर सीएम मोहन यादव का खास कार्यक्रम - world largest 3d rangoli made in mp in 18
Mp News: It Took 48 Hours To Make Vivekananda's 3-d Rangoli, Cm Unveiled It, Recorded In World Record - Amar Ujala Hindi News Live - Mp News:विवेकानंद की 3-d रंगोली बनाने में
4,000 किलो रंगों का हुआ इस्तेमाल
भोपाल, मध्य प्रदेश : 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के अवसर पर CM मोहन यादव ने दुनिया की सबसे बड़ी '3D रंगोली' बनाने में लिया भाग।#mohanyadav #cmmohanyadav #cmmadhyapradesh #nationalyouthday2025 #yuvadiwas #SwamiVivekanandaJayanti #SwamiVivekananda #YouthEmpowerment #bhopal… pic.twitter.com/0k7giljkA2
— TheSootr (@TheSootr) January 12, 2025
युवा दिवस पर बनी सबसे बड़ी 3D रंगोली, मोहन यादव ने भी भरे रंग, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
आने वाले समय में नए रिकॉर्ड की तैयारी
Yuva Diwas 2025: भोपाल ने दर्ज किया नया रिकॉर्ड, बनाई गई दुनिया की सबसे बड़ी 3-डी रंगोली | Yuva Diwas 2025 Bhopal registered new World record for 3D rangoli of Swami Vivekananda
मुख्यमंत्री ने रंगोली में भरे रंग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन के शुभारंभ से पहले इस विशाल रंगोली का निरीक्षण किया। उन्होंने शिखा शर्मा और उनकी टीम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपा और खुद भी इस रंगोली में रंग भरे, जिससे यह आयोजन और भी खास बन गया है।
रंगोली बनाने में आई कई चुनौतियां
Department Of Public Relations,M.P.
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA