हेरिटेज ट्री हंट: MP में WWF खोज रहा पुराने पेड़, 30 जून तक करें रजिस्ट्रेशन
Jitendra Shrivastava | Jun 26, 2026, 18:50 IST
Photograph: (THESOOTR)
WWF-इंडिया ने MP और CG में हेरिटेज ट्री हंट प्रतियोगिता शुरू की है। ये 50 साल से पुराने पेड़ खोजने और उनका दस्तावेजीकरण करने का मौका है। इसमें 30 जून तक मुफ्त रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
समझें क्या है पूरा मामला...
- आपके गांव का पुराना पेड़ बन सकता है हेरिटेज ट्री।
- 50 साल पुराने पेड़ की खोजें और जीतें इनाम।
- WWF ला रहा MP-CG में 'ट्री डिटेक्टिव' बनने का मौका।
- बरगद-पीपल की कहानी अब होगी दुनिया के सामने।
- 30 जून से पहले करें रजिस्ट्रेशन, बिल्कुल मुफ्त है।
प्रतिभागियों को जियो-टैग्ड तस्वीरें और पेड़ से जुड़ी जानकारी जमा करनी होगी। 18 साल से अधिक उम्र का कोई भी नागरिक निःशुल्क भाग ले सकता है। पंजीकरण की आखिरी तारीख 30 जून 2026 है।
आपके घर के पास, खेत के कोने में या मोहल्ले की गली में कोई बूढ़ा बरगद खड़ा है? कोई पीपल जिसकी छाया में पीढ़ियां बड़ी हुई हों? तो यह खबर आपके लिए है।
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ( WWF–World Wildlife Fund ) इंडिया ने एक अनोखी प्रतियोगिता शुरू की है। इसका नाम है हेरिटेज ट्री हंट। यह मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए है। इसमें लोग खुद 'ट्री डिटेक्टिव' बनकर पुराने पेड़ों की खोज करेंगे।
क्या होता है हेरिटेज ट्री?
पहली शर्त यह है कि पेड़ की उम्र 50 साल या उससे अधिक हो। दूसरी शर्त यह है कि पेड़ के तने का घेरा कम से कम 40 सेंटीमीटर हो।
ऐसे पेड़ सिर्फ हरियाली नहीं होते। वे किसी गांव की यादें, किसी समाज की परंपराएं और किसी क्षेत्र की पहचान होते हैं।
ट्री डिटेक्टिव कैसे बनें?
wwf heritage tree hunt mp
साथ में यह जानकारी भी देनी होगी
बस इतना काफी नहीं है। आपको अपने मोहल्ले के बुजुर्गों से, गांव के पुराने लोगों से उस पेड़ की कहानियां भी इकट्ठा करनी होंगी। उससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं, लोककथाएं और ऐतिहासिक यादें भी दर्ज करनी होंगी। इन सबके आधार पर उस पेड़ का एक पूरा दस्तावेज तैयार किया जाएगा।
सिर्फ पेड़ नहीं, कहानियां बचाने की कोशिश
किसी पेड़ के नीचे कभी पंचायत बैठती थी। किसी के तले गांव की बेटियां फेरे लेती थीं। किसी को सूखे में जानवरों ने बचाया था। ये कहानियां कहीं लिखी नहीं हैं। लेकिन ये जीवित हैं, लोगों की यादों में। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इन्हें दर्ज करना चाहता है।
कौन ले सकता है हिस्सा?
जरूरी तारीखें
नागरिक वैज्ञानिक की भूमिका
यानी आप कोई वैज्ञानिक नहीं हैं, लेकिन आप विज्ञान के काम में योगदान दे सकते हैं। आप अपने आसपास की प्राकृतिक विरासत को पहचानने और बचाने में मदद कर सकते हैं।
कौन से पेड़ हो सकते हैं हेरिटेज?
शर्त बस यही है कि उनकी उम्र 50 साल से ज्यादा हो और तना काफी मोटा हो। अगर आपके इलाके में ऐसा कोई पेड़ है तो उसकी कहानी दुनिया के सामने लाने का यह शायद पहला मौका है।
FAQ
- हेरिटेज ट्री हंट में कैसे भाग लें?
18 साल या उससे अधिक उम्र का कोई भी नागरिक 30 जून 2026 से पहले मुफ्त रजिस्ट्रेशन करके इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकता है। इसके बाद 1 से 22 जुलाई 2026 के बीच पुराने पेड़ की जियो-टैग्ड तस्वीरें और जानकारी जमा करनी होगी। - हेरिटेज ट्री किसे कहते हैं?
जिस पेड़ की उम्र 50 साल या उससे अधिक हो और तने का घेरा कम से कम 40 सेंटीमीटर हो, उसे हेरिटेज ट्री माना जाता है। बरगद, पीपल, नीम, आम, चिरौंजी जैसे देसी पेड़ इस श्रेणी में आ सकते हैं। - यह प्रतियोगिता किन राज्यों के लिए है?
WWF-इंडिया की हेरिटेज ट्री हंट प्रतियोगिता मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए है। भागीदारी निःशुल्क है और इसका मकसद पुराने पेड़ों की पहचान और दस्तावेजीकरण करना है।
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में वन अफसर ने सांभर को पोहा खिलाया, सस्पेंड किए गए
कर्बला मैदान पर मेले की हाईकोर्ट से मंजूरी, MIC के प्रस्ताव को किया निरस्त
MP शिक्षा विभाग ने हाईकोर्ट में दायर की कैविएट, 28 से 30 जून के बीच होंगे तबादले
मोहर्रम में वैन ब्लास्ट का मामला: संदेश का सच तलाश रहीं ATS और फोरेंसिक टीमें
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari