यशवंत क्लब के कार्ड रूम में रुपए के साथ हो रहा रमी का खेल, सदस्य का आरोप- यह जुआ एक्ट में आएगा
Sanjay Gupta | Jul 06, 2025, 14:48 IST
yashwant-club-card-room-rami-game-allegations-jua-act
इंदौर के यशवंत क्लब के कार्ड रूम में रमी के खेल को लेकर एक गंभीर आरोप सामने आया है। एक चिट्ठी के जरिए ये आरोप लगाया गया है। चिट्ठी से सनसनी मच गई है।
इंदौर और मप्र के प्रतिष्ठित और सबसे बड़े क्लब में आने वाले यशवंत क्लब में एक नई चिट्ठी से सनसनी मच गई है। क्लब के ही एक सदस्य ने सचिव संजय गोरानी के नाम पर यह चार पन्नों की चिट्ठी भेजी है। चिट्ठी में क्लब में चलने वाले कार्ड रूम पर गंभीर आरोप लगे हैं, जहां कैश (नकदी) लेकर रमी का खेल होता है।
![c370a642-f2f]()
खबर यह भी...इंदौर में यशवंत क्लब की चर्चित सदस्य खुशी कूलवाल के सुसाइड केस की फाइल फिर खुली, नेता, अधिकारी बेचैन
सदस्य ने लिखा है कि सार्वजनिक जुआ एक्ट 1867 की धारा 4 के तहत यह एक्ट का उल्लंघन है। इसके तहत जुआघर साबित होने पर दंडनीय अपराध की श्रेणी में है। सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका है कि यदि रमी का खेल पैसे या काउंटर से खिलाया जाता है तो यह आपराधिक श्रेणी में आता है।
सदस्य ने सचिव से पूछा है कि क्या कैश के साथ रमी के लिए किसी सरकारी विभाग या फर्म एंड सोसायटी से मंजूरी ली गई है? क्या संबंधित थाना क्षेत्र तुकोगंज से मंजूरी ली है? और क्या इस खेल पर 1867 एक्ट लागू होता है या नहीं? सदस्य ने कहा कि इन सभी की जानकारी उपलब्ध कराई जाए नहीं तो वह वैधानिक कार्रवाई करेंगे।
खबर यह भी...INDORE के यशवंत क्लब का मामला। जमकर हुआ विवाद। वीडियो वायरल
वहीं द सूत्र को मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में बवाल होने के बाद शिकायत वापस ले ली गई है। लेकिन इस चिट्ठी से पूरे क्लब में सनसनी जरूर मच गई है। कारण है कि कार्ड रूम में हर दिन भारी राशि लगती है और रमी का खेल होता है। वहीं यह राशि दशहरा-दिवाली जैसे आयोजनों पर बहुत अधिक हो जाती है। अब यह जांच का विषय है कि क्या क्लब को राशि के साथ रमी खेलने की मंजूरी होती या नहीं, लेकिन सदस्य की चिट्ठी ने तो बवाल काट ही दिया है।
NOTE: (द सूत्र ने इस संबंध में शिकायतकर्ता को फोन और वाट्सऐप किया, साथ ही सचिव गोरानी से भी वाट्सऐप पर सवाल भेजा, उन्होंने उसे देख लिया लेकिन जवाब नहीं दिया)
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
इंदौर के यशवंत क्लब | Indore news यशवंत क्लब इंदौर | इंदौर यशवंत क्लब मामला | Indore News | Yashwant Club | Indore Yashwant Club | Indore Yashwant Club case | Mp latest news | मध्य प्रदेश
c370a642-f2f
किसने और क्या की है शिकायत
जानकारी के अनुसार किसी विनोद महाजन नाम के वरिष्ठ सदस्य द्वारा यह चिट्ठी भेजी गई है। इसमें कहा गया है कि वह रिटायर्ड सरकारी अधिकारी हैं और वरिष्ठ क्लब सदस्य हैं। यहां चलने वाले कार्ड रूम में 27 पत्तों की रमी का जो खेल होता है, इसके लिए राशि पहले जमा कराई जाती है। इस संबंध में नियमावली भी चेक की तो इसमें अनिवार्य शर्त लिखी है कि पहले राशि जमा करना होगी।
यह तो जुआ एक्ट 1867 के दायरे में आता है
क्या थाने पर इसकी जानकारी दी, मंजूरी ली है
खबर यह भी...INDORE के यशवंत क्लब का मामला। जमकर हुआ विवाद। वीडियो वायरल
शिकायत वापस लेने की भी खबरें
NOTE: (द सूत्र ने इस संबंध में शिकायतकर्ता को फोन और वाट्सऐप किया, साथ ही सचिव गोरानी से भी वाट्सऐप पर सवाल भेजा, उन्होंने उसे देख लिया लेकिन जवाब नहीं दिया)
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
इंदौर के यशवंत क्लब | Indore news यशवंत क्लब इंदौर | इंदौर यशवंत क्लब मामला | Indore News | Yashwant Club | Indore Yashwant Club | Indore Yashwant Club case | Mp latest news | मध्य प्रदेश
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj