शादी में नाचते-नाचते गिरकर बेहोश हुई युवती, हार्ट अटैक से मौत

Manish Kumar | Feb 09, 2025, 20:07 IST
woman-dies-while-dancing-vidisha
विदिशा में शादी समारोह के दौरान एक युवती नाचते-नाचते अचानक गिर पड़ी और फिर नहीं उठी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही जा रही है।

VIDISHA. मध्य प्रदेश के विदिशा में शादी की खुशियां अचानक उस समय मातम में बदल गईं, जब महिला संगीत के दौरान डांस करते हुए एक युवती अचानक गिर गई और बेसुध हो गई। यह घटना विदिशा के मगधम रिसॉर्ट में हुई। अस्पताल ले जाए जाने पर डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। यह घटना इतनी तेजी से हुई कि पहले तो किसी को कुछ समझ में नहीं आया।



डांस करते-करते अचानक गिरी युवती

युवती का नाम परिणीता जैन बताया जा रहा है, जो इंदौर की रहने वाली थी। वह अपनी कजन सिस्टर की शादी में शामिल होने के लिए विदिशा आई थी। तकरीबन डेढ़ मिनट तक उसने डांस किया और अचानक ही स्टेज पर गिर पड़ी।



यह खबर भी पढ़ें...



रायपुर VIP रोड रशियन युवती एक्सीडेंट में एक की मौत, सेक्स रैकेट पकड़ा



अस्पताल ले जाए जाने तक हो चुकी थी मौत

स्टेज पर डांस करते हुए बेहोश हुई परिणीता को आनन-फानन में परिजन और रिश्तेदार अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में युवती की मौत का कारण हार्ट अटैक ही बताया जा रहा है। लेकिन, असली कारण का पता युवती के पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा।



यह खबर भी पढ़ें...



लड़की देखकर बिगड़ा बैलेंस... 3 नाबालिग दोस्तों की मौत



मातम में बदला खुशियों का माहौल

डांस फ्लोर पर युवती की मौत की इस घटना के बाद शादी में मौजूद सभी लोग शोक में डूब गए हैं। शादी की खुशियां अचानक ही मातम में बदल गईं। परिजन और रिश्तेदार इस अप्रत्याशित घटना से स्तब्ध हैं।



यह खबर भी पढ़ें...



राहुल द्रविड़ के दोस्त की हार्ट अटैक से मौत, जैन धर्म परंपरा निभाने गोली नहीं खाई



लगातार सामने आ रहे हैं साइलेंट अटैक के मामले

बीते कुछ समय में स्वस्थ दिख रहे हट्टे-कट्टे लोगों की हार्ट अटैक से होने वाली मौतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। कई बार सामान्य गतिविधियों के दौरान भी लोग हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबितक, यह चिंता का विषय है और इसके कारणों पर डीप रिसर्च की जरूरत है।



यह खबर भी पढ़ें...



वजन घटाने की दवाई खाने से किसान नेता की मौत, जानें क्या है पूरा मामला



Tags:
  • MP News
  • हार्ट अटैक
  • Vidisha
  • death
  • mp news hindi
  • Young Woman
  • Silent attack