युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में मध्य प्रदेश के दो चेहरे, जानें मौका मिलने के कितने आसार

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चयन प्रक्रिया में मध्य प्रदेश से विक्रांत भूरिया और विपिन वानखेड़े के नाम शामिल हैं। राहुल गांधी इन दोनों के इंटरव्यू लेंगे। इस महीने के अंत तक नए अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है।

Advertisment
author-image
Amresh Kushwaha
New Update
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ( Youth Congress President Selection ) के लिए के लिए इंटरव्यू का दौर शुरू हो गया है। इस बार युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद एमपी के नेता को मिल सकता है। युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में प्रदेश से दो नेताओं के नाम हैं। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस बार मध्य प्रदेश से मिलने की संभावना बढ़ गई है। यहां से दो युवा नेताओं को अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली में लिए जा रहे इंटरव्यू में बुलाया गया है।

1- विक्रांत भूरिया:

पद और भूमिका: झाबुआ से विधायक और प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष।

पृष्ठभूमि: विक्रांत भूरिया ( Vikrant Bhuria ) आदिवासी वर्ग से आते हैं। उन्होंने ढाई साल तक मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में सेवा की है। उनके पास युवाओं की एक मजबूत टीम है, लेकिन उनकी उम्र को लेकर कुछ चिंताएं हो सकती हैं।

2- विपिन वानखेड़े:

पद और भूमिका: पूर्व विधायक और एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष।

पृष्ठभूमि: विपिन वानखेड़े ( Vipin Wankhede ) अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं और उन्होंने आठ साल तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम किया। उनके पास प्रदेशभर में युवाओं का एक बड़ा नेटवर्क है। उन्होंने एनएसयूआई में हजारों युवाओं को सदस्य बनाया।

चयन प्रक्रिया:

युवा कांग्रेस अध्यक्ष के चयन के लिए पहले संगठन के पदाधिकारी इंटरव्यू लेंगे। इसके बाद, आठ से दस युवाओं को राहुल गांधी द्वारा इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद ही युवा कांग्रेस अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। इस महीने के अंत तक नए अध्यक्ष की घोषणा की जा सकती है।

राहुल गांधी भी लेंगे इंटरव्यू

युवा कांग्रेस अध्यक्ष के लिए पहले संगठन के पदाधिकारी इंटरव्यू लेंगे। इस इंटरव्यू में आठ से दस युवाओं को सिलेक्ट किया जाएगा। इन युवाओं के इंटरव्यू राहुल गांधी ( Rahul Gandhi Interview ) लेंगे। जिसमें से एक को युवा कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस महीने युवा कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल सकता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

विक्रांत भूरिया Rahul Gandhi Interview Vipin Wankhede विपिन वानखेड़े Youth Congress President Selection युवा कांग्रेस अध्यक्ष चयन मध्य प्रदेश राजनीति Vikrant Bhuria Madhya Pradesh Politics राहुल गांधी इंटरव्यू