युगपुरुष धाम आश्रम पर कांग्रेस पदाधिकारी ने मानव तस्करी के आरोप लगाए

Sanjay Gupta | Aug 12, 2024, 13:27 IST
Share
युगपुरुष धाम आश्रम
युगपुरुष धाम आश्रम

कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ( Rakesh Singh Yadav ) ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए आरोप लगाए कि युगपुरुष अनाथ आश्रम कांड में चार बड़े कांड सामने आए हैं।

दस बच्चों की मौत के बाद कठघरे में आए युगपुरूष धाम आश्रम ( Yugpurush Dham Ashram ) में जिम्मेदारों पर अब कांग्रेस ने एक बड़ा हमला किया है। आरोप लगाए हैं कि इस आश्रम से मानव तस्करी होती है। नाबालिग को यहां से बेचा गया है। साथ ही मृत बच्चों के नाम जीवित बच्चों की लिस्ट में दिखाकर हेराफेरी की गई है।

इन्होंने इस तरह लगाए संगीन आरोप

कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ( Rakesh Singh Yadav ) ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए आरोप लगाए कि युगपुरुष अनाथ आश्रम कांड में चार बड़े कांड सामने आए हैं।

  • युगपुरुष अनाथ आश्रम में रहने वाली लड़की समीरा (उम्र 17 साल लगभग), अनिता ( 15 वर्ष लगभग) और कुल्लन (14 वर्ष लगभग) को अनिता शर्मा एंव तुलसी शादीजा ने मानव तस्करी का अपराध करते हुए डेढ़ लाख से दो लाख रुपयों में यूपी के दलालों को बेच दिया हैं। एक लड़की का नाम और फ़ोटो जांच एजेंसी को दिया हैं। लेकिन महिला बाल विकास या सामाजिक न्याय विभाग को विधिवत जानकारी नहीं हैं या महिला बाल विकास द्वारा यह जानकारी छिपाई गई हैं।
  • आश्रम में मृत बच्चों की मौत छिपाने के लिए पिछले 7 से 8 सालों में मृत बच्चों को लावारिस लिखाकर दफ़नाया गया हैं। इसके बाद मृत बच्चे का नाम ही नए बच्चे को देकर गिनती बराबर दिखाई जाती रहीं हैं।
  • तीसरा कांड आर्थिक अपराध का हैं। महिला बाल विकास एंव सामाजिक न्याय विभाग से जारी करोड़ों की सहायता राशि को युगपुरुष अनाथ आश्रम के बैंक अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक, राज मोहल्ला शाखा में ट्रांसफ़र किया जाता हैं। इस बैंक अकाउंट से अनिता शर्मा,
  • तुलसी शादीजा और संस्था के पदाधिकारियों की मिलीभगत से स्टेट बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा सीतलामाताबाजार में स्थांतरित करके युगपुरुष धाम में काम करने वाले स्टॉफ को सेलरी के चेक दिए जाते हैं।

महिला व बाल विकास अधिकारी निशाने पर

यादव ने सीएम को पत्र लिखकर मांग की है कि चार लापता बच्चियों का पता लगाया जाए। पूरी लेखे का और अकाउंट का हिसाब देखा जाए। संचालिका अनिता शर्मा के साथ महिला व बाल विकास अधिकारी रामनिवास बुधौलिया के साथ सचिव तुलसी शादिजा की संपत्तियों की जांच हो।

sanjay gupta
sanjay gupta

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • श्री युगपुरुष धाम आश्रम
  • Yugpurush Dham Ashram
  • indore Yugpurush Dham Ashram
  • कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि